Tech

jio offers free netflix with these plans know calling and data benefits- जियो के इन दो रिचार्ज के साथ मुफ्त में मिलता है Netflix, कॉलिंग और भर-भर कर मोबाइल डेटा अलग से

कुछ लोग नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन नहीं लेते हैं और उसपर मौजूद फेवरेट शोज़ को कहीं से डाउनलोड करने की तलाश में रहते हैं. लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन जियो प्लान में भी मिल जाता है. जी हां, अगर आप Netflix के अपने पसंदीदा शो और मूवीज़ बिना अलग से सब्सक्रिप्शन लिए देखना चाहते हैं, तो Reliance Jio आपके लिए शानदार प्लान पेश करता है. कंपनी अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन देता है. इसमें न कोई अलग बिलिंग और न ही कोई अलर से प्रोसेस है.

आमतौर पर Netflix का मासिक सब्सक्रिप्शन 149 रुपये से शुरू होकर ज्यादा तक जाता है. ऐसे में इन Jio प्लान को चुनकर आप अपना मोबाइल प्लान और Netflix एक ही पेमेंट में पा सकते हैं. इसके अलावा, इसमें JioTV (लाइव टीवी चैनल और शोज़) और JioCloud (ऑनलाइन स्टोरेज) की सुविधा भी मिलती है, जिससे ऑफर का वैल्यू और बढ़ जाती है.

जियो का 1,299 रुपये वाला प्लान- इसमें डेटा के तौर पर 2GB प्रतिदिन मिलता है. इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है, जिसका मतलब ये कुल 168GB के साथ आता है.

कॉल/SMS: अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS रोज़ानाबाकी फायदे: फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन, JioTV और JioCloud एक्सेस

यह प्लान उनके लिए अच्छा है जो रोज़ाना मीडियम डेटा यूज़ करते हैं और Netflix देखते हैं.

जियो 1,799 रुपये वाला प्लानइसमें हर दिन 3GB डेटा मिलता है. इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है, जिसका मतलब ये कुल 252जीबी मिल जाता है.

कॉल/SMS: अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS रोज़ाना.बाकी फायदे: Netflix Basic प्लान, JioTV और JioCloud एक्सेस.

ये प्लान ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए है, जो Netflix देखने के साथ-साथ गेमिंग, वीडियो कॉलिंग या बड़े फाइल डाउनलोड भी करते हैं.

कहां से करें रिचार्ज?इसके लिए MyJio ऐप, Jio की वेबसाइट या किसी पेमेंट ऐप से 1,299 रुपये या 1,799 रुपये का रिचार्ज करें. रिचार्ज एक्टिवेट होते ही आप अपना Netflix अकाउंट लिंक कर सकते हैं या नया अकाउंट बनाकर तुरंत स्ट्रीमिंग शुरू कर सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj