Rajasthan
Jodhpur: नई एयरपोर्ट बिल्डिंग में भीषण आग, फिनिशिंग वर्क के दौरान मचा हड़कंप

Jodhpur News: जोधपुर एयरपोर्ट की नई निर्माणाधीन बिल्डिंग में शनिवार रात फिनिशिंग वर्क के दौरान अचानक आग लग गई. तीन फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया. किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, जिसकी जांच जारी है. नई बिल्डिंग दिसंबर तक तैयार होने की संभावना है.



