Rajasthan

Jodhpur News: जोधपुर के आसमान में दिखा रहस्यमयी आग का गोला, चमक उठा पूरा शहर, देखें Video

Last Updated:November 09, 2025, 10:35 IST

Jodhpur News: जोधपुर की रात उस समय रहस्यमयी बन गई जब शनिवार रात करीब 9:30 बजे आसमान में आग के गोले जैसी चमकीली वस्तु दिखी. यह दृश्य लगभग एक मिनट तक दिखाई दिया और फिर गायब हो गया. लोगों ने इसे उल्का पिंड या अज्ञात उड़न वस्तु से जोड़कर चर्चा शुरू कर दी. कई इलाकों से वीडियो वायरल हो रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. विशेषज्ञ इसे उल्का पिंड या सैटेलाइट के जलने का नतीजा मान रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. शनिवार रात शहर के कई इलाकों में लोगों ने आसमान में एक अद्भुत और रहस्यमयी नजारा देखा. करीब रात 9:30 बजे अचानक आसमान में आग के गोले जैसी एक चमकीली वस्तु नजर आई, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. यह दृश्य लगभग एक मिनट तक आसमान में तैरता दिखाई दिया और धीरे-धीरे ओझल हो गया.

पहली बार इस नजारे को देखने वाले लोग शुरुआत में घबरा गए. कुछ लोगों को यह उल्का पिंड (मिटियोर) जैसा लगा, तो कुछ ने इसे किसी अज्ञात उड़न वस्तु से जोड़कर चर्चा शुरू कर दी. कई इलाकों में लोगों ने मोबाइल से इस घटना के वीडियो भी बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं . हालांकि लाेकल 18 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

आसमान में फैली रोशनी पर अटकलें तेज

स्थानीय लोगों का कहना है कि वस्तु इतनी तेज चमक रही थी कि कुछ क्षणों के लिए पूरा आसमान जगमगा उठा. शहर के कई क्षेत्रों में यह दृश्य साफ-साफ देखा गया. कई लोगों ने बताया कि वस्तु पश्चिम दिशा की ओर तेजी से बढ़ती हुई गायब हो गई. खगोल विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह दृश्य किसी छोटे उल्का पिंड या सैटेलाइट के वायुमंडल में प्रवेश करने के दौरान जलने का परिणाम हो सकता है. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह अंतरिक्ष में प्रवेश कर रहे किसी रॉकेट के हिस्से का दृश्य भी हो सकता है. हालांकि, प्रशासन या मौसम विभाग की ओर से अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लोग अब भी इस रहस्यमयी चमक के कारण को जानने को उत्सुक हैं.

शहरवासियों में कौतूहल और उत्सुकता

घटना के बाद से ही जोधपुर में लोगों के बीच जिज्ञासा का माहौल बना हुआ है. कई परिवार देर रात तक आसमान की ओर नज़रें टिकाए रहे, ताकि दोबारा वैसा दृश्य देखने को मिले. कुछ इलाकों में बच्चों ने इसे “तारा टूटा” कहकर खुशी जताई, तो बुजुर्गों ने इसे शुभ संकेत बताया. इस अनोखी घटना ने जोधपुर की रात को रहस्य और रोमांच से भर दिया.

नोट- लोकल 18 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

November 09, 2025, 10:35 IST

homerajasthan

जोधपुर में आसमान में दिखा रहस्यमयी नज़ारा, आग के गोले जैसी चमक से मचा हड़कंप

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj