जोधपुर पुलिस की अनोखी अपील: दारू नहीं दूध पिएं

Last Updated:January 01, 2026, 11:13 IST
Jodhpur: जोधपुर पुलिस ने नए साल पर ‘दारू नहीं, दूध’ मुहिम के जरिए युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया. शहर के चौराहों पर लोगों को दूध पिलाया गया, वहीं हुड़दंग और स्टंट करने वालों पर ड्रोन व अभय कमांड सेंटर से निगरानी रखी गई.
ख़बरें फटाफट
Jodhpur News: नए साल के जश्न में जहाँ अक्सर नशे और शोर-शराबे की तस्वीरें सामने आती हैं, वहीं जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ने इस बार एक बेहद सकारात्मक और अनोखा संदेश दिया है. शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस केवल चालान काटने के लिए ही नहीं, बल्कि हाथ में दूध के गिलास लेकर युवाओं को जागरूक करने के लिए भी तैनात नजर आई. ‘दारू नहीं, दूध से शुरुआत करें’ की थीम पर जोधपुर पुलिस का यह नवाचार पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है.
जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर शहर के जालोरी गेट जैसे व्यस्ततम चौराहों पर दूध की स्टॉल लगाई गई. ट्रैफिक एडीसीपी शालिनी राज खुद देर रात तक मौके पर मौजूद रहीं और युवाओं को शराब से दूर रहकर दूध के साथ नया साल मनाने के लिए प्रेरित किया. पुलिस का उद्देश्य युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाना और उन्हें सुरक्षित तरीके से जश्न मनाने की ओर मोड़ना है. शहरवासियों ने पुलिस के इस मानवीय और जागरूक चेहरे की जमकर सराहना की है.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: हुड़दंगियों की खैर नहींएसीपी छवी शर्मा ने बताया कि जश्न की आड़ में कानून तोड़ने वालों के लिए पुलिस ने सख्त घेराबंदी की है.
ड्रोन से निगरानी: शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील पॉइंट्स पर ड्रोन के जरिए आसमान से नजर रखी जा रही है.
स्टंट पर लगाम: बाइक पर स्टंट करने, गाड़ियों की डिक्की खोलकर तेज म्यूजिक बजाने और सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
अभय कमांड सेंटर: पूरे शहर की लाइव मॉनिटरिंग अभय कमांड सेंटर से की जा रही है, ताकि किसी भी अवांछित गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जा सके.
ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाईपुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जश्न मनाएं लेकिन नियमों के दायरे में रहकर. शहर के प्रमुख चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर के साथ पुलिस टीमें तैनात हैं. यदि कोई व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया, तो उसका वाहन जब्त करने के साथ ही कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. पुलिस का मानना है कि ‘दूध अभियान’ से न केवल नशे में कमी आएगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan
First Published :
January 01, 2026, 11:13 IST
homerajasthan
जोधपुर पुलिस ने पेश की अनूठी मिसाल; चौराहों पर शराब की जगह पिलाया दूध…



