Jodhpur Water Crisis: जोधपुर में पानी को लेकर हिंसक झड़प, वॉल्व हटाने पर हुआ विवाद, घायलों का इलाज जारी

Last Updated:March 31, 2025, 21:31 IST
Jodhpur Water Crisis: जोधपुर के चोखा क्षेत्र में पानी की किल्लत पर दो पक्षों में हिंसक झगड़ा हुआ, जिसमें लाठी-डंडों से मारपीट हुई. घायलों का इलाज मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा है.X

पानी को लेकर हुए विवाद के बाद झगड़ा हाथों में लाठियां लेकर एक दूसरे पर किया हमला
हाइलाइट्स
जोधपुर में पानी की किल्लत पर हिंसक झगड़ामथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाजपानी की पाइपलाइन पर लगे वॉल्व को हटाने पर हुआ विवाद
जोधपुर. जोधपुर के चोखा क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर दो पक्षों में हिंसक झगड़ा हो गया। राजीव गांधी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन घायलों का इलाज मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से पता चला कि यह घटना दो दिन पुरानी है।
पानी की पाइपलाइन पर लगे वॉल्व को हटाने पर हुआ विवादचोखा गांव में पानी की पाइपलाइन पर लगे वॉल को हटाने को लेकर विवाद हो गया. यहां एक पाइपलाइन से दो कनेक्शन निकलते हैं, जिसमें एक निचले इलाके और दूसरा पहाड़ी क्षेत्र में पानी की सप्लाई करता है. निचले क्षेत्र के निवासियों ने पाइपलाइन पर लगे वॉल को खोलकर हटा दिया ताकि उनके यहां पूरे समय पानी की सप्लाई होती रहे. इस पर पहाड़ी क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया और दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया.
लाठी-डंडों से हुई मारपीटविवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी और लोहे के पाइप से हमला कर दिया. किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उल्लेखनीय है कि पश्चिमी राजस्थान में पानी की समस्या के समाधान के लिए ओसिया के विधायक और पूर्व संसदीय सचिव भैराराम सियोल ने मुख्यमंत्री से डब्ल्यूआरसीपी योजना लाने की मांग की थी, लेकिन फिलहाल इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
ईआरसीपी योजना की आवश्यकताराजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की सप्लाई को लेकर समस्या बढ़ती जा रही है. प्रशासन ने पानी की सप्लाई को कम कर दिया है ताकि गर्मी के समय पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े. अब 2 से 3 दिनों में पानी की सप्लाई की जाती है. पूर्वी राजस्थान में पानी की समस्या को दूर करने के लिए ईआरसीपी जैसी योजना शुरू की गई है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान के लिए ऐसी कोई योजना अभी तक नहीं है. जल जीवन मिशन के तहत जो कार्य होना था, वह भी इस क्षेत्र में ना के बराबर हो पाया है.
Location :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan
First Published :
March 31, 2025, 21:31 IST
homerajasthan
जोधपुर में पानी की किल्लत को लेकर हुआ बवाल, हिंसक झड़प में लोग घायल



