‘इंडिया गॉट टैलेंट’ में चमका जाेधपुर का लाल, बने सीजन-11 के फर्स्ट रनर-अप, अपने हनुर से जीता सबका दिल

Last Updated:January 04, 2026, 10:41 IST
Jodhur News: जोधपुर के होनहार कलाकार भरतराज ने ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ सीजन-11 में फर्स्ट रनर-अप बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया. मुंबई के भव्य मंच पर बेटे की अंतिम प्रस्तुति देखकर माता-पिता भावुक हो उठे. भरतराज की कला, मेहनत और संस्कारों ने जजों का दिल जीता. यह उपलब्धि जोधपुर की सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभा का प्रतीक बनी.
ख़बरें फटाफट
जोधुपर. तालियों की गूंज, रोशनी से सजा मंच और सामने सपनों को साकार होता देख नम आंखें, यह दृश्य किसी एक परिवार का नहीं बल्कि जोधपुर की उस मिट्टी का था, जहां कला और संस्कार साथ-साथ पनपते हैं. जोधपुर के होनहार कलाकार भरतराज के माता-पिता अपने बेटे की ज़िंदगी के सबसे बड़े मंचन के साक्षी बनने मुंबई पहुंचे. जहां ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ सीज़न-11 के भव्य मंच पर उनके बेटे ने अपनी अंतिम प्रस्तुति दी.
मंच पर बेटे और उसकी पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और जुनून देखकर माता-पिता की आंखें भर आईं. वर्षों की साधना और संघर्ष का परिणाम उस मंच पर साफ झलक रहा था. जब शो के फिनाले में भरतराज को सीज़न-11 का फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया, तो यह पल सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे जोधपुर और राजस्थान के लिए गर्व का क्षण बन गया.
जोधपुर की मिठास और संस्कृति ने जीता जजों का दिल
यशराज स्टूडियो में शूटिंग के दौरान भरतराज और उनके माता-पिता की जजों से आत्मीय मुलाकात भी हुई. इस दौरान माता-पिता ने जजों को जोधपुर की प्रसिद्ध मिठाइयों का स्वाद कराया. खास तौर पर अभिनेत्री और जज मलाइका अरोड़ा इस स्नेहपूर्ण मुलाकात से काफी प्रभावित नजर आई. बातचीत के दौरान राजस्थान की संस्कृति, कला और संगीत पर चर्चा हुई, जिसे जजों ने खुले दिल से सराहा.
जजों के शब्दों ने बढ़ाया जोधपुर का मान
भरतराज के पिता ने भावुक होते हुए बताया कि जजों ने कहा, जोधपुर की मिट्टी में संस्कृति और कला बसती है. यह सुनकर उन्हें अपने बेटे के साथ-साथ अपने शहर पर भी गर्व महसूस हुआ. उन्होंने बताया कि जजों के साथ हंसी-मजाक और अपनापन भरी बातचीत ने इस पल को और खास बना दिया. आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणाइस पूरे सफर में जोधपुर की पहचान, संस्कार, संस्कृति और कला की खुशबू हर जगह महसूस की गई. भरतराज की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है कि जोधपुर की धरती प्रतिभाओं की जननी है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
January 04, 2026, 10:35 IST
homerajasthan
‘इंडिया गॉट टैलेंट’ में चमका जोधपुर का लाल, बने सीजन-11 के फर्स्ट रनर-अप



