Rajasthan

बीकानेर का ये मॉडल पूरे प्रदेश में होगा लागू, मैनेजमेंट देखकर हर कोई दंग, जानें ऐसा क्या है खास?

Last Updated:December 03, 2025, 15:31 IST

Bikaner Model News : बीकानेर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना में नंबर-1 मॉडल साबित होकर पूरे राजस्थान के लिए मानक स्थापित किया है. आरएमएससीएल टीम ने दवा भंडारण, आपूर्ति, मशीनरी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ सिस्टम माना है. मेडिकल कॉलेज और जिला औषधि भंडार की तकनीकी दक्षता, रिकॉर्ड कीपिंग और कोल्ड चेन मेंटेनेंस को उच्चतम स्तर का पाया गया है. लगातार 27 माह से शीर्ष पर बने बीकानेर ने राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान बनाई है.

ख़बरें फटाफट

बीकानेर. बीकानेर एक बार फिर मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना में अव्वल साबित हुआ है. जिले की दवा आपूर्ति प्रणाली, भंडारण व्यवस्था और गुणवत्ता नियंत्रण मॉडल को अब पूरे राजस्थान में लागू किया जाएगा. हाल ही में आरएमएससीएल (राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की टीम ने जिला औषधि भंडार और मेडिकल कॉलेज औषधि भंडार का गहन निरीक्षण किया, जिसमें बीकानेर की व्यवस्थाओं को प्रदेश का सर्वोत्तम मॉडल माना गया.

निरीक्षण दल में सहायक महाप्रबंधक डॉ. रोहित कुमार मीणा और जूनियर अकाउंटेंट विक्रम शर्मा शामिल थे. दो दिनों तक टीम ने भंडार गृह परिसर, दवाओं की स्टोरेज प्रणाली, कोल्ड चेन मेंटेनेंस, क्रय आदेश और आपूर्ति की स्थिति, रिकॉर्ड कीपिंग, मशीनरी की कार्यशीलता, स्टाफ की दक्षता और साफ-सफाई की व्यवस्था का विस्तृत मूल्यांकन किया. ड्रग स्टोर की स्वच्छता, वैज्ञानिक स्टोरेज सिस्टम, मशीनरी की कार्यक्षमता और समय पर दवा उपलब्धता को टीम ने विशेष रूप से सराहा. टीम ने जिला औषधि भंडार प्रभारी डॉ. नवल किशोर गुप्ता और मेडिकल कॉलेज औषधि भंडार प्रभारी डॉ. शिवशंकर झवर के नेतृत्व में संचालित व्यवस्था को राज्य स्तरीय मॉडल घोषित किया.

स्थानीय प्रबंधन की कार्यकुशलता
भंडार इंचार्ज डॉ. शिवशंकर झवर ने बताया कि जयपुर से आई टीम ने हर स्तर पर निरीक्षण किया और बीकानेर की व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट पाया. यहां टीम वर्क के जरिए बेहतर काम होता है और लक्ष्य यह है कि हर मरीज को समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण दवा मिले. भंडार में 820 तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं. इसके अलावा सर्जिकल और मेडिसिन आइटम भी बड़ी संख्या में रखे गए हैं. महंगी और संवेदनशील दवाओं के भंडारण के लिए यहां विशेष कोल्ड स्टोरेज सिस्टम भी सक्रिय है.

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पर बीकानेर
राजस्थान की निःशुल्क दवा योजना देशभर में लगातार अग्रणी रही है. जून 2024 की रैंकिंग में राजस्थान ने 76.78 अंक हासिल कर पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि तेलंगाना 75 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. राजस्थान में भी बीकानेर जिले ने लगातार 27 माह से प्रथम स्थान बनाए रखा है. दवा भंडारण, वितरण, उपलब्धता, ऑनलाइन इंद्राज, कोल्ड चेन और प्रबंधन जैसे आठ बिंदुओं पर आधारित राज्य स्तरीय रैंकिंग में बीकानेर ने 9.5 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है.About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

December 03, 2025, 15:31 IST

homerajasthan

बीकानेर का ये मॉडल पूरे प्रदेश में होगा लागू, ऐसा मैनेजमेंट देखकर हर कोई दंग!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj