Rajasthan

हिमालय की ऊंचाइयों से भरतपुर तक का सफर! केवलादेव नेशनल पार्क में पहली बार दिखा दुर्लभ ‘हिमालयन रूबी थ्रोट’ बर्ड

Last Updated:November 04, 2025, 20:02 IST

भरतपुर के विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क में पहली बार हिमालयन रूबी थ्रोट पक्षी देखा गया है, जो आमतौर पर हिमालय की ऊंची पहाड़ियों और ठंडे इलाकों में पाया जाता है. डीएफओ मानस सिंह के अनुसार, इस दुर्लभ पक्षी का केवलादेव तक पहुंचना पार्क की जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन की उत्कृष्टता को दर्शाता है. अपने लाल रूबी जैसे चमकदार गले और आकर्षक रंगों के कारण प्रसिद्ध यह छोटा और संकोची पक्षी अब भरतपुर के पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है.

ख़बरें फटाफट

केवलादेव पार्क में पहली बार दिखा दुर्लभ हिमालयन रूबी थ्रोट पक्षीघने में नजर आया हिमालयन रूबी थ्रोट पक्षी

भरतपुर. विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क एक बार फिर चर्चा में है, इस बार वजह बना है एक बेहद दुर्लभ पक्षी का दिखना, जिसे आमतौर पर हिमालयी क्षेत्रों में ही देखा जाता है. इस पक्षी का नाम है हिमालयन रूबी थ्रोट, जिसे हिंदी में हिमालयी रूबी कंठ कहा जाता है, यह पक्षी अपने चमकदार गले और आकर्षक रंगों के कारण पक्षी प्रेमियों के बीच खास पहचान रखता है.

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ मानस सिंह ने लोकल 18 को बताया कि यह पहली बार है जब इस दुर्लभ पक्षी को भरतपुर के केवलादेव पार्क में देखा गया है. आमतौर पर यह पक्षी हिमालय की ऊंची पहाड़ियों और ठंडे इलाकों में निवास करता है, लेकिन इस बार यह प्रवास करते हुए इतनी लंबी दूरी तय कर घने केवलादेव पार्क तक पहुंचा है. इसे हाल ही में पक्षी प्रेमियों और वन विभाग की टीम ने पार्क के उत्तरी क्षेत्र में देखा और कैमरे में कैद किया है.

हिमालयन रूबी थ्रोट बहुत ही संकोची और छोटी प्रजाति का पक्षीडीएफओ मानस सिंह के अनुसार, इस पक्षी का केवलादेव तक पहुंचना पार्क की जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन की उत्कृष्टता को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि हिमालयन रूबी थ्रोट बहुत ही संकोची और छोटी प्रजाति का पक्षी है, जो आमतौर पर झाड़ियों या घास के बीच छिपा रहता है. इसके नर पक्षी के गले पर लाल रूबी जैसी चमकदार परत होती है, जो धूप में बेहद खूबसूरत दिखाई देती है, जबकि मादा रंग में अपेक्षाकृत हल्की होती है. इस बार ठंड के जल्दी दस्तक देने और अनुकूल जलवायु के कारण यह पक्षी दक्षिण दिशा की ओर प्रवास करता हुआ भरतपुर तक आ पहुंचा है.

पार्क में इस पक्षी का आना न केवल पक्षी प्रेमियों के लिए एक सौगात है, बल्कि केवलादेव पार्क के लिए भी गौरव का विषय है, क्योंकि इससे पार्क की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी. हर साल देश-विदेश से हजारों प्रवासी पक्षी केवलादेव में आते हैं, लेकिन हिमालयन रूबी थ्रोट का पहली बार दिखना पार्क के समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र और बदलते प्रवासी रुझानों की ओर संकेत करता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में क्या यह दुर्लभ मेहमान फिर से घना की सर्दियों में दस्तक देगा या नहीं.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

November 04, 2025, 20:02 IST

homerajasthan

केवलादेव पार्क में पहली बार दिखा दुर्लभ हिमालयन रूबी थ्रोट पक्षी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj