कैलाश खेर का ग्वालियर शो अटल जयंती पर बीच में रुका, सुरक्षा सवाल

Last Updated:December 26, 2025, 08:47 IST
25 दिसंबर को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर सिंगर कैलाश खेर ग्वालियर में शो करने पहुंचे थे. लेकिन अचानक ही वहां मौजूद भीड़ ने उत्पात मचाना शुरू किया जिसके बाद सिंगर को बीच में ही शो रोकर वहां से जाना पड़ा. कैलाश खेर ने बेकाबू भीड़ को काबू करने की कोशिश करते हुए उनसे जानवरों जैसा बर्ताव न करने की अपील की, लेकिन उनकी अपील का लोगों पर थोड़ा भी असर नहीं हुआ.
ख़बरें फटाफट
कैलाश खेर की फोटो.
नई दिल्ली. दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर सिंगर कैलाश खेर ग्वालियर में एक शो में परफॉर्म कर रहे थे, लेकिन देखते ही देखते वहां मौजूद पब्लिक बेकाबू हो गई. कैलाश खेर की परफॉर्मेंस के दौरान वहां मौजूद पब्लिक ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया. लोग सिंगर और दर्शकों के बीच लगे बैरिकेड को तोड़कर स्टेज के करीब पहुंच गए. लोगों की इस हरकत से सिंगर नाराज हुए और उन्होंने अपना शो बीच में ही बंद कर दिया.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आई इस घटना ने एक बार फिर सेलिब्रिटी की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है. कैलाश खेर अटल बिहारी बाजपेयी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर परफॉर्म कर रहे थे. शुरुआत में सब सही था, लेकिन फिर अचानक ही वहां मौजूद भीड़ बेकाबू होने लगी. फ्रंट लाइन में खड़े दर्शक बैरिकेड तोड़कर स्टेज के करीब जाने लगे जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई.
कैलाश खेर के शो में भीड़ ने मचाया हुड़दंग
View this post on Instagram



