Rajasthan

Bikaner Latest News : बीकानेर को बड़ा दर्द दे गया गैस सिलेंडर हादसा, अब तक 6 लोग मौत की आगोश में समाए, सहम गया पूरा शहर

Last Updated:May 08, 2025, 09:38 IST

Bikaner Latest News : बीकानेर के भरे बाजार में हुआ गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसा शहर को बड़ा दर्द दे गया है. इस हादसे में अब तक 6 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि आज तीन और शव म…और पढ़ेंबीकानेर को रूला गया गैस सिलेंडर हादसा, अब तक 6 लोग मौत की आगोश में समाए

बीकानेर में हुए इस हादसे में आठ लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.

हाइलाइट्स

बीकानेर गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत.हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल, सर्च ऑपरेशन जारी.ब्लास्ट से पूरा मदान मार्केट सहमा, पुलिस जांच में जुटी.

बीकानेर. बीकानेर शहर में जूलरी कारखाने में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट केस ने छह लोगों की जान ले ली है. इस हादसे में बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई थी. उसके बाद आज तीन और शव मलबे में दबे मिले हैं. मलबे में अभी और भी शव दबे होने की आशंका है. उसके लिए पुलिस प्रशासन अभी सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है. ब्लास्ट जूलरी वर्कशॉप के अंडरग्राउंड में बने ‘अंडरग्राउंड’ में हुआ था. हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं. वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. शहर में ऐसे कई वर्कशॉप हैं जो इसी तरह से अवैध रूप से चल रहे हैं.

शहर के मदान मार्केट में यह हुआ यह ब्लास्ट बीकानेर को बड़ा दर्द दे गया. यह हादसा मार्केट में पांच मंजिला बिल्डिंग में बुधवार को सुबह हुआ था. वहां उस समय वर्कशॉप में कई लोग मौजूद थे. दरअसल इस पूरे बाजार में जूलरी मेकिंग का बड़े स्तर पर काम होता है. इस काम में जूलरी मेकर चांदी की धुलाई के लिए तेजाब और अन्य कार्य के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं. कई दुकानों में अंडरग्राउंड बने हुए हैं. वहीं कई में अंडरग्राउंड में अंडरग्राउंड बने हुए हैं. वहां बड़ी संख्या में बाहर के कारीगर काम करते हैं.

अंडरग्राउंड के नीचे बने दूसरे अंडरग्राउंड में हुआ था विस्फोटवहां बुधवार को एक वर्कशॉप के अंडरग्राउंड के नीचे बने दूसरे अंडरग्राउंड में सिलेंडर में जबर्दस्त विस्फोट हो गया. विस्फोट कैसे हुआ इसका तो अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन इस जबर्दस्त विस्फोट ने छह लोगों की जान ले ली. विस्फोट से अंडरग्राउंड की छत उड़ गई और उसकी पट्टियां टूटकर नीचे गिर गई. इससे वहां काम कर रहे लोग मलबे में दब गए. हादसा होते ही वहां कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और करीब आठ लोग घायल हो गए.

मलबे में अभी और भी कई लोग दबे सकते हैंवहां के हालात देखते हुए लग रहा था कि मलबे में और भी कई लोग दबे सकते हैं. लिहाजा पुलिस प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा. उसके बाद आज सुबह मलबे में तीन और लोगों के शव मिले हैं. फिलहाल मलबे में और भी शव दबे होने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन जारी है. हादसे के बाद पूरे मार्केट में दशहत का माहौल है. पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है. बताया जा रहा है कि तंग गलियों में स्थित इन वर्कशॉप का मामला कई बार सीएलजी बैठकों में उठ चुका लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

authorimgSandeep Rathore

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से से जुड़े हैं.

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से से जुड़े हैं.

Location :

Bikaner,Bikaner,Rajasthan

homerajasthan

बीकानेर को रूला गया गैस सिलेंडर हादसा, अब तक 6 लोग मौत की आगोश में समाए

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj