वाराणसी में कूड़ा फैलाने के आरोप पर कंगना रनौत ने दी सफाई, दिखाए सबूत- ‘झूठ फैलाने से पहले…’

Last Updated:December 06, 2025, 23:51 IST
कंगना रनौत ने वाराणसी में कूड़ा फैलाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. एक वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की खूब आलोचना हुई थी. एक्ट्रेस ने अब सबूत के तौर पर फोटो शेयर की और बताया कि उन्होंने डस्टबिन का इस्तेमाल किया था और लोगों से सच जानने की अपील की.
कंगना रनौत ने लोगों से की खास अपील.
नई दिल्ली: वाराणसी ट्रिप के दौरान कंगना रनौत पर सड़कों पर कूड़ा फैलाने के आरोप लगे थे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कंगना रनौत वाराणसी की मशहूर स्ट्रीट स्नैक टिकिया छोले खा रही थीं और फिर अपनी डिस्पोजेबल प्लेट को अपने पास रख देती हैं. इसके बाद, कई यूजर्स ने उन पर प्लेट सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया. अब कंगना ने इन दावों को गलत बताते हुए सबूत के तौर पर फोटो शेयर किए.
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्टॉल की एक नई तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे डस्टबिन की ओर इशारा कर रही हैं. यह डस्टबिन उसी जगह रखा था जहां कस्टमर इस्तेमाल की गई प्लेटें डाल रहे थे. कंगना ने लिखा, ‘झूठ फैलाने से पहले सच जान लें.’ कंगना ने कहा कि वायरल वीडियो में डस्टबिन को काट दिया गया था, जबकि वह प्लेट उसी डस्टबिन में डाल रही थीं. कंगना रनौत ने 2024 में बीजेपी के टिकट पर चुनावी राजनीति में कदम रखा और मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74755 वोटों से हराया. जीत के अगले दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ कर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद कंगना ने वीडियो मैसेज जारी करके सपोर्टर को अपनी सिक्योरिटी की जानकारी दी.
(फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)
फिल्म ‘गैंगस्टर’ से किया था डेब्यूहिमाचल प्रदेश के भामला में जन्मी कंगना रनौत ने टीनएज में घर छोड़कर मुंबई का रुख किया था. उन्होंने 19 साल की उम्र में ‘गैंगस्टर’ फिल्म से डेब्यू किया, जिसके बाद ‘राज 2’ और ‘फैशन’ जैसी फिल्मों से नाम कमाया. साल 2010 के दशक में कंगना रनौत ने लगातार तीन वुमन सेंट्रिक सुपरहिट फिल्में दीं और अपने दौर की सबसे सफल एक्ट्रेस बन गईं. उन्होंने चार बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीते हैं, जो इंडस्ट्री में बहुत कम लोगों को मिले हैं. एक्ट्रेस देश, समाज और राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक राय देती रहती हैं.
About the AuthorAbhishek Nagar
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
December 06, 2025, 23:51 IST
homeentertainment
वाराणसी में कूड़ा फैलाने के आरोप पर कंगना रनौत ने दी सफाई, दिखाए सबूत



