Karauli District Hospital ENT Surgery: First Micro-Debrider Operation Successful.

Last Updated:December 20, 2025, 13:40 IST
Karauli District Hospital ENT Surgery: करौली जिला अस्पताल में 10 वर्षीय बालक की एडेनॉइड ग्रंथि का ‘माइक्रो-डिब्राइडर’ तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया. डॉ. मनीष शर्मा के नेतृत्व में हुई इस सर्जरी से जिले के मरीजों को अब बड़े शहरों के महंगे अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
ख़बरें फटाफट
करौली जिला अस्पताल ईएनटी सर्जरी: माइक्रो-डिब्राइडर तकनीक से पहला सफल ऑपरेशन
Karauli District Hospital ENT Surgery: करौली जिला चिकित्सालय के ईएनटी (ENT) विभाग ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है. अस्पताल में पहली बार 10 वर्षीय बालक का अत्याधुनिक ‘माइक्रो-डिब्राइडर’ तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया है. इस उपलब्धि से अब जिले के मरीजों को गंभीर ईएनटी समस्याओं के इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.
जिला चिकित्सालय के PMO डॉ. रामकेश मीणा ने बताया कि राजौर निवासी 10 वर्षीय मनीष लंबे समय से नाक बंद रहने, मुंह से सांस लेने, बार-बार सर्दी-जुकाम और चेहरे की संरचना में बदलाव जैसी समस्याओं से ग्रसित था. जांच के दौरान पाया गया कि बालक की नाक के पीछे एडेनॉइड ग्रंथि (Adenoid Gland) की अत्यधिक वृद्धि हो गई है, जिससे उसे सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही थी.
क्या है माइक्रो-डिब्राइडर तकनीक?ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि इस अत्याधुनिक तकनीक से सर्जरी बेहद सटीक होती है. इसमें रक्तस्राव (Bleeding) बहुत कम होता है और मरीज को दर्द भी नहीं के बराबर होता है. इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि मरीज बहुत जल्दी स्वस्थ होकर अपने सामान्य जीवन में लौट सकता है. पहले ऐसी सर्जरी के लिए जयपुर या दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा करौली में ही उपलब्ध है.
सफल टीम और राहत की खबरइस सफल ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. प्रीती कुमारी और नर्सिंग अधिकारी ओटी प्रभारी जयराम गुर्जर सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा. ऑपरेशन के बाद बालक मनीष पूरी तरह स्वस्थ है और उसे सांस लेने में अब कोई परेशानी नहीं हो रही है. स्थानीय नागरिकों ने अस्पताल की इस उन्नत सुविधा की सराहना की है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Karauli,Karauli,Rajasthan
First Published :
December 20, 2025, 13:35 IST
homerajasthan
करौली जिला अस्पताल का कमाल, 10 साल के मासूम को मिली नई जिंदगी, पहली….



