Rajasthan

चाय बनाने गई महिला, गैस लीकेज से भड़की आग, मां और दो मासूम बेटियां जिंदा जलीं

Last Updated:May 10, 2026, 18:31 IST

Beawar Gas Tragedy: ब्यावर जिले के कानचा उड़ावता गांव में गैस लीकेज से हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की जिंदा जलने से मौत हो गई. महिला मनीषा रविवार सुबह चाय बनाने के लिए किचन में गई थी, तभी गैस लीकेज के कारण अचानक आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि महिला और दोनों बच्चियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं. घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

चाय बनाने गई महिला, गैस लीकेज से भड़की आग, मां और दो मासूम बेटियां जिंदा जलींZoomब्यावर में गैस लीकेज से हुए दर्दनाक हादसे में महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की जिंदा जलने से मौत

अजमेर. राजस्थान के ब्यावर जिले के ग्राम पंचायत रेलडा के गांव कानचा उड़ावता में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां गैस लीकेज से लगी भीषण आग में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की जिंदा जलने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

जानकारी के अनुसार, गांव कानचा उड़ावता में एक दुकान के भीतर बने किचन में रविवार सुबह महिला चाय बनाने के लिए गई थी. बताया जा रहा है कि किचन में पहले से गैस लीकेज हो रही थी, लेकिन इसका किसी को अंदाजा नहीं था. जैसे ही महिला ने गैस चालू कर चूल्हा जलाने की कोशिश की, अचानक तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने पूरे किचन को अपनी चपेट में ले लिया.

सिलेंडर से धधकी आग की चपेट में आने से मां सहित दो बेटी की मौत

हादसे के वक्त महिला की दोनों मासूम बेटियां भी उसके पास मौजूद थीं. आग इतनी तेजी से फैली कि महिला और बच्चियों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी. ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलने पर फायर अधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में दमकल टीम मौके पर पहुंची. टीम में वाहन चालक हाकम बक्श, फायरमैन ईशु यादव और पंकज जायसवाल शामिल थे. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक महिला और दोनों बच्चियां गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं.

मोर्चरी में रखवाया गया है तीनों शव

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 28 वर्षीय मनीषा, उसकी 8 वर्षीय बेटी नविया और 5 वर्षीय बेटी पल्लवी को मृत घोषित कर दिया. तीनों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस लीकेज की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही लोगों से गैस सिलेंडर और किचन उपकरणों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj