केबीसी 17: पहली वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने जीते 25 लाख, 50 लाख के सवाल पर गेम क्विट करने का बताया कारण

Last Updated:December 28, 2025, 13:19 IST
पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का मंच अक्सर प्रेरणादायक कहानियों का गवाह बनता है, लेकिन इस बार हॉट सीट पर बैठे शख्स ने अपनी उपलब्धि से सबका दिल जीत लिया. देश की पहली वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट रणधीर सिंह ने केबीसी 17 में हिस्सा लिया और अपनी बुद्धिमानी का परिचय देते हुए 25 लाख रुपये की बड़ी धनराशि जीती. उनकी इस कामयाबी ने न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे भारतीय रेलवे को गौरवान्वित किया है.
ख़बरें फटाफट
रणधीर सिंह कई सालों से केबीसी शो में जाने की कर रहे थे कोशिश.
नई दिल्ली. महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ को सुर्खियों में बने हुए हैं. उनके शो ने कई लोगों की तकदीर बदली है. हाल ही में पंजाब के बठिंडा के रहने वाले रणधीर सिंह ने शो में 25 लाख रुपये जीते. वह अपनी पत्नी को भी केबीसी 17 में साथ ले गए थे. हॉट सीट पर बैठने के बाद दंपत्ति ने अपनी सूझ-बूझ के साथ सवालों के जवाब दिए और 25 लाख तक का सफर पूरा किया.
रणधीर सिंह और उनकी पत्नी को केबीसी के 95 एपिसोड में देखा गया. आईएएनएस से खास बातचीत में रणधीर सिंह ने शो और अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की. रणधीर सिंह ने बताया कि वे रेलवे डिपार्टमेंट में ट्रेन ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं और वे पहले शख्स थे, जिन्होंने वंदे भारत ट्रेन को चलाया था.
पहली वंदे भारत ट्रेन के पायलट थे रणधीर सिंह
उन्होंने बताया कि ‘जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी, उस ऐतिहासिक पल का मैं भी गवाह रहा था. मैं उस वक्त वंदे भारत ट्रेन का लोको पायलट था. मैं साल 2000 से कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड देख रहा हूं और शो में हिस्सा लेने के लिए कई साल से तैयारी कर रहा था. अब जाकर मुझे शो का हिस्सा बनने का मौका मिला.’
25 साल के सवाल का दिया जवाब
रणधीर सिंह को लिखने और गाने का भी शौक है. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 25 लाख के सवाल पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि सवाल था कि नंबर-1 फॉर्मूला रेसिंग के माइकल शूमाकर के फिजिकल कोच कौन थे. उस वक्त हमें नहीं पता था कि सवाल का जवाब क्या है, लेकिन बाद में हमने पंजाब के बलवीर सिंह का नाम लिया. ये फैसला हम दोनों पति-पत्नी का था और हमारा जवाब सही निकला.
50 लाख के सवाल पर क्विट किया गेम
उन्होंने आगे बताया कि 50 लाख का सवाल और भी ज्यादा मुश्किल था, इसलिए हमने खेल को वहीं खत्म करने का फैसला लिया. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे शो को लेकर रणधीर सिंह ने कहा कि बुद्धि के विकास के लिए ऐसे शोज का होना बहुत जरूरी है. ये युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और हर उम्र का इंसान अपनी किस्मत को आजमा सकता है.
About the AuthorKamta Prasad
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
First Published :
December 28, 2025, 13:19 IST
homeentertainment
लोको पायलट ने जीते 25 लाख, 50 लाख के सवाल पर क्विट करने की बताई वजह



