Rajasthan

Khatu Shyam Ji Mela | Khatu Shyam Special Trains | New Year Khatu Shyam Yatra | Delhi to Ringas Train | NCR to Khatu Shyam | Khatu Shyam Rail News | Ringas Railway Station | Khatu Shyam Mela 2025

Last Updated:December 29, 2025, 11:54 IST

Khatu Shyam Rail News: खाटूश्यामजी मेले और न्यू ईयर के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है. दिल्ली और एनसीआर से रींगस तक कुल 24 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इससे श्याम भक्तों को सीधी और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा. हर साल मेले और नववर्ष पर लाखों श्रद्धालु खाटूश्यामजी पहुंचते हैं, ऐसे में ये ट्रेनें यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाएंगी.खाटू श्याम जी

KhatuShyam Ji: हारे के सहारे, लखदातारी बाबा श्याम की पावन नगरी खाटूधाम में पांच दिवसीय नववर्ष मेले का आगाज हो गया. दो जनवरी तक श्यामनगरी में 30 लाख से अधिक भक्तों के आने की आस है. मंदिर कमेटी और प्रशासन ने इस बार पहले के मुकाबले कई गुना अधिक भीड़ आने की संभावना जताई है. श्याम के दरबार में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा सहित देश-विदेश से श्रद्धालु आएंगे. ऐसे में भक्तों की सहूलियत के लिए रेलवे ने भी अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

खाटू श्याम जी

खाटूश्यामजी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल ने रींगस रेलवे स्टेशन पर व्यापक तैयारियां की हैं. नए साल पर बाबा श्याम के दर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने 24 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. रेलवे के सीपीआरओ शशिकिरण ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवाजाही के लिए रेलवे विभिन्न दिशाओं से 24 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन करेगा.

खाटू श्याम जी

वहीं, रींगस रेलवे स्टेशन में टिकट, सुरक्षा, स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है. यात्रियों की सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के लिए आरपीएफ, जीआरपी, सुरक्षा सखी और वाणिज्यिक विभाग के 110 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है. इसके लिए 10 टिकट काउंटर व दो मोबाइल यूटीएस काउंटर 24 घंटे के लिए शुरू किए गए हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन अतिरिक्त शौचालयों की व्यवस्था के साथ प्रवेश व निकास मार्ग पर बैरिकेडिंग का उपयोग भी किया जाएगा.

Add as Preferred Source on Google

खाटू श्याम जी

सीपीआरओ शशिकिरण ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों में शकूरबस्ती से फुलेरा, रेवाड़ी से रींगस, रींगस से रेवाड़ी, मदार जंक्शन से रोहतक, कुरुक्षेत्र से फुलेरा, जयपुर से भिवानी, फुलेरा से कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी से रींगस, फुलेरा से शकूरबस्ती, रींगस से रेवाड़ी, रोहतक से मदार जंक्शन, भिवानी से जयपुर सहित 24 विशेष रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा.

खाटू श्याम जी

आपको बता दें कि, खाटूश्यामजी में अभी कोई रेलवे स्टेशन नहीं है. यहां, सबसे नजदीकी स्टेशन रींगस रेलवे स्टेशन है. रींगस रेलवे स्टेशन खाटूनगरी से मात्र 18 किमी दूर है और रींगस रेलवे स्टेशन से खाटूधाम पहुंचने के लिए बस, प्राइवेट टैक्सी हर समय उपलब्ध रहते है. वहीं रींगस जक्शन पर प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक ट्रेनें गुजरती है जो देश के विभिन्न स्टेशनों से होकर चलती है. ऐसे में नववर्ष पर बाबा श्याम के मेले को लेकर इस स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया है.

खाटू श्याम जी

जानकारी के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर (NCR) से आने वाले भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें रेवाड़ी, नारनौल और नीम का थाना होते हुए रींगस पहुंचेंगी. इसके अलावा जयपुर से कनेक्टिंग स्पेशल ट्रेनें भी बढ़ाई जा रही हैं ताकि दूसरे राज्यों से जयपुर आने वाले यात्री आसानी से खाटू धाम पहुंच सकें. इन स्पेशल ट्रेनों में जनरल कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी, साथ ही स्लीपर और एसी कोच भी उपलब्ध होंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 29, 2025, 11:54 IST

homebusiness

दिल्ली और NCR से रींगस तक सीधी स्पेशल ट्रेनें, श्याम मेले में उमड़ेगा सैलाब

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj