Khatu Shyam Ji Mela | VIP Darshan Closed | Khatu Shyam Darshan Rules | Ringas Khatu No Vehicle Zone | Khatu Shyam Mela Arrangements | Khatu Shyam Crowd Management

Last Updated:December 29, 2025, 12:07 IST
Khatu Shyam Ji VIP Darshan Closed: खाटूश्यामजी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. पांच दिनों तक वीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे. अनुमान है कि करीब 30 लाख श्रद्धालु मेले में पहुंचेंगे. भीड़ नियंत्रण के लिए दो दिन रींगस से खाटू तक का मार्ग नो-व्हीकल जोन रहेगा. दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पैदल मार्ग, कतार प्रणाली और सुरक्षा प्रबंध सख्त किए गए हैं.
KhatuShyam Ji Mela: हारे के सहारे बाबा श्याम की नगरी खाटूधाम में पांच दिवसीय नववर्ष मेले का आगाज हो गया है. यह मेला दो जनवरी तक चलेगा. इस बार नववर्ष, एकादशी और मेले के कारण श्यामनगरी में 30 लाख से अधिक भक्तों के आने का अनुमान जताया गया है. मेले को लेकर प्रशासन, पुलिस व श्याम मंदिर कमेटी पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है. भक्तों की संख्या को देखते हुए दर्शन, यातायात और पार्किंग की व्यवस्थाएं फाल्गुन मेले की तर्ज पर की गई हैं.
रींगस से पैदल आने वाले श्रद्धालु के लिए रींगस रोड, मेला डायवर्जन, पुराना बिजली ग्रिड, खटीकान मोहल्ला, होटल खाटूश्यामजी पैलेस, कैरपुरा तिराहा, चारण खेत, लखदातार मैदान, कुमावत कृषि फार्म के रास्ते श्याम मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे. यहां 75 फीट मुख्य मेला मैदान में बनी 14 कतारों से गुजरने के बाद लखदातारी बाबा श्याम के दर्शन कराए जाएंगे. भक्तों की भीड़ को देखते हुए खाटूश्याम जी जो नो व्हीकल जॉन घोषित किया गया है.
पार्किंग व्यवस्था की विशेष व्यवस्था जानकारी के अनुसार पांच दिवसीय मेले के दौरान रींगस से आने वाले वाहन 52 बीघा सरकारी पार्किंग में खड़े होंगे, जिनका निकास मंढा मार्ग रहेगा. पलसाना या जीणमाता से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन सांवलपुरा किसान गौशाला के पास ही रोक दिया जाएगा. यहां से भक्तों को पैदल जाना होगा. इसके अलावा निकास पलसाना-जीणमाता मार्ग रहेगा. दांता के लिए श्याम पाठशाला के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है. श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 30 दिसंबर को एकादशी पर बाबा श्याम का दरबार सुगंधित फूलों व आर्टिफिशियल सामग्री से सजाया जाएगा. श्री श्याम मंदिर कमेटी की सभी व्यवस्थाओं पर समिति की पैनी नजर रहेगी.
नो वीआइपी दर्शनमेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए डिप्टी आनंद राव ने बताया कि 31 दिसंबर व 1 जनवरी को रींगस खाटू मार्ग नो-व्हीकल जोन रहेगा. मेले में करीब 3000 पुलिसकर्मी, होमगार्ड, प्राइवेट सिक्योरिटी व आरएसी बटालियन तैनात रहेगी. थानाप्रभारी पवन चौबे ने बताया कि मेला अवधि में वीआइपी दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे. इससे सभी सामान्य भक्तों को सुचारु रूप से दर्शन मिल सकें. केवल प्रोटोकॉल वाले VVIP को ही प्रशासन के माध्यम से दर्शन कराए जाएंगे.
श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, खाटूधाम में आने वाले प्रत्येक भक्त के लिए समान दर्शन व्यवस्था लागू की गई है. श्रद्धालु अब 75 फीट की 14 लाइनों से गुजरते हुए बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे लपका गिरोह के झांसे में न आएं और दर्शन के नाम पर किसी को भी पैसे न दें. यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत श्री श्याम मंदिर कमेटी या पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचना दें.
चारण खेत में जिगजैग मार्ग टीनशैड से कवरभक्तों की भीड़ को देखते हुए चारण खेत को भी इस नववर्ष मेले में शामिल किया गया है. यहां बांस-बल्लियों से जिगजैग लाइन तैयार की गई है. भीड को नियंत्रित रखने और कस्बे के अंदर प्रवेश से रोकने के लिए रींगस रोड से मेला डायवर्जन होते हुए चारण खेत तक पूरे मार्ग को एक तरफ से टीनशेड से कवर किया गया है, बाकि कई जगहों पर साइड रास्ता छोड़ा गया. यानी आम दिनों के मुकाबले भक्तों को इस बार अधिक पैदल चलना होगा.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Sikar,Rajasthan
First Published :
December 29, 2025, 12:07 IST
homerajasthan
रिकॉर्ड भीड़ की तैयारी! 2 दिन रींगस-खाटू मार्ग नो-व्हीकल जोन, VIP दर्शन पर रोक



