Rajasthan

KhatuShyam Ji: खाटूश्यामजी में फिर बवाल, पार्किंग विवाद में श्रद्धालुओं से मारपीट; वीडियो वायरल

Last Updated:December 26, 2025, 09:53 IST

Khatushyam Ji Fight Viral Video: विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला बाजार क्षेत्र का है, जहां पार्किंग पर्ची को लेकर विवाद के बाद प्राइवेट पार्किंग संचालकों ने श्रद्धालुओं, महिलाओं सहित, के साथ मारपीट की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

KhatuShyam ji: विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं से मारपीट होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस प्रशासन का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है. कई बार ऐसी घटनाएं खाटू नगरी में अब तक हो चुकी हैं. अभी हाल ही में खाटू के बाजार में दुकानों के बाहर गार्डों द्वारा श्रद्धालुओं से मारपीट का एक और नया मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं. वहीं महिलाएं जोर-जोर से चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं और इनको रोकने वाला भी कोई नहीं है.

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिलाओं से भी मारपीट की गई है, पत्थर भी फेंके जा रहे हैं. खाटूश्यामजी थाने के इंचार्ज पवन कुमार चौबे से जब हमने बात कि तो उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और मामले को शांत किया गया. श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मारपीट के आरोप में हरिराम जाटमाली पुत्र भंवरलाल निवासी चौमू पुरोहितान को गिरफ्तार किया है.

पार्किंग पर्ची को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, खाटूश्यामजी के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित प्राइवेट पार्किंग में पार्किंग पर्ची नहीं कटवाने को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी बात पर पार्किंग संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के साथ हाथापाई शुरू कर दी. आपको बता दें कि खाटूश्याम जी में प्राइवेट पार्किंग वालों द्वारा भक्तों के साथ मारपीट का मामला यह पहला नहीं है, इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं. भक्तों का कहना है प्राइवेट पार्किंग वाले बदतमीजी से बात करते हैं और ज्यादा पैसे लेते हैं. कुछ तो सड़क पर पुलिस की तरह बैरिकेटिंग लगा देते हैं और गाड़ी आगे जाने नहीं देते हैं.

पहले भी हो चुकी है मारपीट

बता दें कि इससे पहले भी खाटूश्याम में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इससे पहले 11 जुलाई 2025 को मध्यप्रदेश से आए परिवार से दुकानदारों ने शेड के नीचे खड़े होने पर मारपीट की थी. इसके महज चार दिन बाद ही 15 जुलाई को यहां महिला श्रद्धालु से जीप चालक ने किराया विवाद को लेकर 5 से 7 थप्पड़ जड़ दिए थे. 6 सिंतबर की रात को भी यहां दानपात्र को लेकर लाठी-डंडों से युद्ध हुआ था. 5 सिंतबर को यहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने भी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था. अब ये एक और नया मामला आया है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Sikar,Rajasthan

First Published :

December 26, 2025, 09:53 IST

homerajasthan

खाटूश्यामजी में बवाल, पार्किंग विवाद में श्रद्धालुओं से मारपीट; वीडियो वायरल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj