खेसारी लाल यादव का ‘रंगबाज’ कर रहा ट्रेंड, एक्ट्रेस संग दिए ऐसे सीन, 15 घंटे में मिले 1.4 मिलियन व्यूज

खेसारी लाल यादव का नया सॉन्ग ‘रंगबाज’ को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसे लेकर उन्होंने पोस्ट कर खुशी जाहिर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “हमारा गाना ‘रंगबाज’ ट्रेंड कर रहा है.” दिलचस्प बात ये है कि 15 घंटे के अंदर 1.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. हैं, और लगातार इसके व्यूज बढ़ रहे हैं, जो खेसारी लाल यादव और उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी बात है. गाने की बात करें तो इसे खुद खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा की मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ गाया है. खेसारी एक्ट्रेस प्रियंका राय के साथ परफॉर्म कर रहे हैं. दोनों के बीच काफी बोल्ड केमेस्ट्री देखने को मिल रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos
खेसारी लाल यादव का ‘रंगबाज’ कर रहा ट्रेंड, 5 घंटे में मिले 1.4 मिलियन व्यूज



