Health

काला तिल के फायदे हड्डियों, मांसपेशियों और स्किन के लिए जानें उपयोग

Last Updated:December 09, 2025, 23:04 IST

काला तिल किसी भी सुपरफूड से कम नहीं है. यह बीज न सिर्फ स्वाद और खुशबू में शानदार है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाजवाब है. यह शरीर के हड्डी, मांसपेशियों, लिगामेंट और नसों तक गहराई से पोषण पहुंचाता है. अगर आप अक्सर मांसपेशियों में दर्द या जोड़ों में अकड़न महसूस करते हैं, तो काला तिल का सेवन या इसका तेल लगाने से राहत मिल सकती है.
सुपरफूड हैं ये काले बीज, हड्डियों और मांसपेशियों को गहराई तक देता है पोषण

काला तिल सिर्फ एक सामान्य बीज नहीं, बल्कि एक सुपरसीड है, जो अंदर और बाहर दोनों स्तर पर शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाता है. यह हड्डियों, नसों, मांसपेशियों और लिगामेंट को पोषण देने के साथ-साथ स्किन की सेहत सुधारने, दर्द और अकड़न कम करने और ऊर्जा बढ़ाने में भी बेहद असरदार है.

इसलिए कहा जाता है कि काला तिल किसी भी सुपरफूड से कम नहीं है. यह बीज न सिर्फ स्वाद और खुशबू में शानदार है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाजवाब है. यह शरीर के हड्डी, मांसपेशियों, लिगामेंट और नसों तक गहराई से पोषण पहुंचाता है. इसमें भरपूर कैल्शियम, हेल्दी फैट और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने, टिशू की मरम्मत और मांसपेशियों की मजबूती में मदद करते हैं.

तेल भी बेहद असरदारकाला तिल का तेल भी बेहद असरदार है. इसका गर्म तासीर शरीर में सर्कुलेशन को बढ़ाता है, अकड़न कम करता है और चोट या थकान से प्रभावित टिशू को जल्दी ठीक करने में मदद करता है. अगर आप अक्सर मांसपेशियों में दर्द या जोड़ों में अकड़न महसूस करते हैं, तो काला तिल का सेवन या इसका तेल लगाने से राहत मिल सकती है. यह शरीर के अंदर नई जान डालता है और पुराने थकान या सूखापन को दूर करता है.

हड्डियों के लिए फायदेमंदइसके नियमित उपयोग से मांसपेशियों और जोड़ों की मजबूती बढ़ती है और हड्डियों की मरम्मत तेज होती है. टिशू, लिगामेंट और हड्डियों को यह गहराई तक पोषण देता है, जिससे शरीर अधिक लचीला और मजबूत बनता है. यही वजह है कि आयुर्वेद में इसे शांत करने वाला बीज भी कहा गया है. यह न सिर्फ अंदर से काम करता है, बल्कि बाहर से भी असर दिखाता है.

स्किन के लिए वरदानकाला तिल का तेल स्किन के लिए भी वरदान है. इसे लगाने से त्वचा मुलायम और स्वस्थ रहती है, क्योंकि यह टिशू लेवल तक पोषण देता है. नसों और मेरुदंड को भी यह पोषण पहुंचाता है, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम महसूस होती है. जो लोग नियमित रूप से काले तिल का सेवन करते हैं, उनके शरीर में सूखापन, दर्द और अकड़न कम होती है और संपूर्ण शारीरिक लचीलापन बढ़ता है.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

First Published :

December 09, 2025, 23:04 IST

homelifestyle

सुपरफूड हैं ये काले बीज, हड्डियों और मांसपेशियों को गहराई तक देता है पोषण

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj