Rajasthan

अनमोल बिश्नोई क्राइम हिस्ट्री, जानें राजस्थान में कितने किए ‘गुनाह’, लंबी है फेहरिस्त, अब लाया जाएगा जयपुर

जयपुर: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई उर्फ भानू पर राजस्थान पुलिस ने 1 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित कर दिया है. उसकी गिरफ्तारी या ठोस सूचना देने वाले को यह इनाम मिलेगा. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने यह घोषणा की है. अनमोल अमेरिका से डिपोर्ट होकर जल्द भारत पहुंचने वाला है.

अनमोल बिश्नोई (पिता लविंदर सिंह) पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव दुतारावाली का रहने वाला है. 2016 में पढ़ाई के बहाने जोधपुर भेजा गया, लेकिन वहां भी उसके खिलाफ अवैध हथियार और हमले के तीन मामले दर्ज हो गए. जल्द ही वह लॉरेंस गैंग की फिरौती वसूली और हत्याओं में सक्रिय हो गया.

राजस्थान में 22 गंभीर मुकदमेराजस्थान और पंजाब में अनमोल पर कुल 31 मुकदमे दर्ज हैं. सिर्फ राजस्थान में हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती और आर्म्स एक्ट के 22 केस हैं. सबसे चर्चित 2017 में जोधपुर के व्यवसायी वासु इसरानी की हत्या है, जिसे फिरौती न देने पर अनमोल के निर्देश पर करवाया गया था.

जेल से चल रहा लॉरेंस गैंग2015 से जेल में बंद लॉरेंस मोबाइल से व्यापारियों, बिल्डरों और नेताओं को धमकी देता है. अनमोल बाहर से शूटर्स तैयार करता, हथियार उपलब्ध कराता और वारदात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लेता है. तुर्की की ज़िगाना पिस्तौल और चीनी हथियारों का इस्तेमाल होता है.

अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्कगैंग का नेटवर्क पुर्तगाल, इटली, अमेरिका, बुल्गारिया, तुर्की और दुबई तक फैला है. कम से कम 18 साथी विदेशों में सक्रिय हैं. ये लोग फर्जी पासपोर्ट, VPN, अंतरराष्ट्रीय नंबर, हथियार, ड्रग्स और नाबालिग शूटर्स की भर्ती करते हैं. नाबालिगों को विदेश सेटलमेंट का लालच देकर अपराध में शामिल किया जाता है.

रेड नोटिस के बावजूद जारी अपराधइंटरपोल की रेड नोटिस के बाद भी VOIP कॉल्स और वर्चुअल नंबरों से फिरौती और हत्याएं करवाई जा रही हैं. हाल के हाई-प्रोफाइल शूटआउट में 6 लोगों की हत्या हुई है. राजस्थान पुलिस ने श्रीगंगानगर में उसके खिलाफ खुला गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर रखा है. डिपोर्ट होने के बाद उसे राजस्थान या NIA कस्टडी में लिया जाएगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj