गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैक पंडित की कहानी, जानें किस रास्ते से अमेरिका पहुंचा था, क्या टास्क मिला हुआ था?

Last Updated:October 15, 2025, 17:46 IST
Gangster Amit Sharma alias Jack Pandit Story : अमेरिका में दबोचे गए रोहित गोदारा गैंग के कुख्यात गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैक पंडित की क्राइम हिस्ट्री किसी फिल्म से कम नहीं है. राजस्थान के श्रीगंगानगर का रहने वाला अमित यूएस में बैठकर गैंग के बदमाशों को शरण दिलवाता था. जानें पूरी कहानी.
अमित की क्राइम हिस्ट्री काफी लंबी है. वह श्रीगंगानगर का रहने वाला है.
जयपुर. राजस्थान पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के कुख्यात बदमाश अमित शर्मा उर्फ जैक पंडित को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है. रोहित गोदारा गैंग का कुख्यात क्रिमिनल अमित शर्मा विदेशों में बैठकर आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहा था. अमित की क्राइम हिस्ट्री काफी लंबी है. वह करीब तीन साल से फरार था. वह करीब तीन साल पहले भारत से दुबई, दुबई से स्पेन और स्पेन से कुछ अन्य देशों से होते हुए अमेरिका पहुंचा. अमित श्रीगंगानगर जिले के मटीली राठान पुलिस थाना इलाके के 15 जेड का रहने वाला है.
विदेश भागने के बाद भी वह राजस्थान पुलिस के एडीजी क्राइम एवं एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अति महानिदेशक दिनेश एमएन की नजरों से बच नहीं पाया. लॉरेंस विश्नोई गैंग के सक्रिय और वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग से संबंध रखने वाले गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैक पंडित को अब जल्द ही भारत लाया जाएगा. उसे एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स राजस्थान की सूचना पर सीबीआई की इंटटरपोल ब्रान्च के माध्यम से अमेरिका से पकड़ा गया है. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अति. महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.
गैंग के लिए फाइनेंस का काम संभालता थाएडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि अमित अपनी गैंग के लिए फाइनेंस का काम संभालता था. वह मुख्य रूप से एक्सर्टेशन मनी को विदेशों में रिसीव करने और उसे विभिन्न माध्यमों से गैंग के सदस्यों तक पहुंचाने का काम करता था. इसके अलावा इस गैंग के जो सदस्य क्राइम करने के बाद छिपने के लिए भारत से विदेशों में भाग जाते थे अमित उनको वहां शरण दिलाता था. उनको पैसा उपलब्ध करवाता था और उनके लिए अन्य व्यवस्थाएं करता था.
रोहित गोदारा को भी अमित ने ही शरण दिलवाई थीउनके लिये फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने का काम भी जैक पंडित ही करता था. रोहित गोदारा भी जब भारत से भागकर विदेश गया था तो अमित पंडित ने ही उसके रहने के लिए वहां ठिकाने का इंतजाम किया था. अमित शर्मा ने लॉरेंस गैंग के लिये कई आपराधिक गतिविधियां की थी. वह श्रीगंगानगर के कई प्रकरणों में वांछित चल रहा था. इसी दौरान मौका पाकर यह विदेश भाग गया था और रोहित गैंग के लिये सक्रिय रूप से काम करने लग गया.
Sandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 15, 2025, 17:46 IST
homerajasthan
गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैक पंडित की कहानी, जानें कैसे पहुंचा था अमेरिका



