कोटा हलवाई केटरर्स महाकुंभ और प्रदर्शनी

Last Updated:January 09, 2026, 10:42 IST
Kota Halwai Caterers Maha Kumbh Event 2026: कोटा में हाड़ौती हलवाई केटरर्स एसोसिएशन ने महाकुंभ का आयोजन किया. जिसमें 4000 से अधिक लोग शामिल हुए. प्रदर्शनी में आधुनिक केटरिंग मशीनों और ईंधन बचाने वाली भट्टियों का प्रदर्शन किया गया.
ख़बरें फटाफट
Kota News: हाड़ौती हलवाई केटरर्स एसोसिएशन द्वारा कोटा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसे हलवाइयों का महाकुंभ कहा जा रहा है. इस आयोजन में कोटा सहित पूरे हाड़ौती अंचल के करीब चार हजार से अधिक हलवाई और केटरर्स शामिल हुए. कार्यक्रम का सफल संचालन एसोसिएशन के वरिष्ठ अध्यक्ष अन्नू अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोटा नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला और कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी उपस्थित रहे.
एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन माहेश्वरी ने बताया कि इस महाकुंभ में दिल्ली. जयपुर. इंदौर. भीलवाड़ा. अहमदाबाद और पंजाब से आए वेंडर्स ने अपनी प्रदर्शनी लगाई. यहाँ केटरिंग व्यवसाय से जुड़ी अत्याधुनिक मशीनरी और उत्पादों की करीब 70 स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहीं. इनमें क्रॉकरी. कटलरी. यूनिफॉर्म. फ्रोजन फूड और विभिन्न व्यंजनों से जुड़े स्टॉल शामिल रहे. दिल्ली की एसएस ट्रेडिंग कंपनी ने गोल्ड प्लेटेड मेन कोर्स प्लेट और लेटेस्ट डिजाइन काउंटर प्रदर्शित किए. वहीं रजत फ्रेग्रेंस के वुडन और एंटीक लुक काउंटर्स को भी काफी पसंद किया गया.
ईंधन बचत और हाईटेक भट्टी का प्रदर्शन
प्रदर्शनी में सबसे अधिक चर्चा कोटा की सोलंकी रेफ्रिजरेशन इंजीनियर्स द्वारा प्रदर्शित इंडक्शन कढ़ाही और एलपीजी ब्लोवर सिस्टम वाली हाईटेक भट्टी की रही. इस तकनीक के इस्तेमाल से हलवाई और केटरर्स 20 से 60 प्रतिशत तक ईंधन की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा काजू व्यवसायी पंकज हरचंदानी ने काजू की विभिन्न वैरायटी और व्यापारिक जानकारी साझा की. बालाजी मसाले के डायरेक्टर लोकेश अग्रवाल ने हलवाइयों के लिए एक विशेष रेसिपी वीडियो प्रतियोगिता की घोषणा भी की.
संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाएं
राजेश बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि हलवाई और केटरर्स समाज सामाजिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं. हर आयोजन की सफलता इन्हीं पर टिकी होती है. अशोक माहेश्वरी ने कहा कि कोटा में पर्यटन बढ़ने से होटल और केटरिंग व्यवसाय को नई ऊंचाइयां मिलेंगी. कार्यक्रम के दौरान बूंदी. बारां और झालावाड़ की हलवाई केटरर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणियों को मंच पर सम्मानित किया गया. संगठन ने संकल्प लिया कि वे गुणवत्ता सुधार और सामाजिक समरसता के लिए सदैव संगठित होकर कार्य करेंगे.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Kota,Kota,Rajasthan
First Published :
January 09, 2026, 10:42 IST
homerajasthan
कोटा में हलवाइयों का महाकुंभ: एक ही छत के नीचे जुटे 4 हजार से अधिक केटरर्स.



