Kranti Gaud father suspended for 13 years will be reinstated: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता को 13 साल बाद फिर से नौकरी पर बहाल करने आश्वसन दिया है.

Last Updated:November 08, 2025, 17:29 IST
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया के विश्व चैंपियन बनते ही भारतीय खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश हो रही है. ऐसी एक प्लेयर क्रांति गौड़ हैं, जिन्हें मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव ने एक बड़ी सौगात दी है. 13 साल से सस्पेंड चल रहे क्रांति के पिता को सीएम से नौकरी की बहाली का आश्वसन मिला है.
क्रांति गौड़ को एमपी के सीएम ने किया सम्मानित
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने आईसीसी वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने में 22 साल की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने भी अहम भूमिका निभाई. विश्व चैंपियन बनने के बाद क्रांति जब अपने घर मध्यप्रदेश के छिंदवारा पहुंचीं तो उनका भव्य स्वागत किया गया.
इसके साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी विश्व चैंपियन बेटी को सम्मानित किया. सम्मानित करने के साथ-साथ सीएम ने क्रांति को एक आश्वसन दिया जिसके बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई. दरअसल सीएम मोहन यादव ने 13 साल से सस्पेंड क्रांति के पिता मुन्ना लाल गौड़ को फिर से नौकरी पर बहाल करने का वाद किया है.
पुलिस विभाग में कान्सटेबल थे क्रांति के पिता
क्रांति के पिता मुन्ना लाल को साल 2012 में सस्पेंड कर दिया गया था. वह मध्यप्रदेश पुलिस में कॉन्सटेबल के पद पर तैनात थे. साल 2012 में मुन्ना लाल गौड़ को चुनावी ड्यूटी के दौरान किसी में मामले में निलंबित किया गया था. इस घटना के बाद क्रांति गौड़ के परिवार को पूरे समाज में अपमान सहना पड़ा. पिता की नौकरी जाने के बाद क्रांति के भाई ने घर को संभाला. क्रांति कुल 8 भाई-बहन हैं. उनके बड़े भाई ने बस कंडक्टर की नौकरी कर किसी तरह से परिवार का पालन-पोषण किया
Jitendra Kumar
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 08, 2025, 17:29 IST
homecricket
वर्ल्ड चैंपियन बनते ही सजा माफ…बेटी की जीत पर सस्पेंड पुलिसवाले पिता को इंसाफ



