Sports

Krishnappa Gowtham Retirement: 37 साल के इस भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 14 साल के करियर में भारत के लिए खेला सिर्फ एक मैच

Last Updated:December 22, 2025, 18:00 IST

Krishnappa Gowtham announced retirement: भारत और कर्नाटक के स्टार ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने एक शानदार घरेलू, IPL और छोटे इंटरनेशनल करियर से संन्यास की घोषणा कर दी है. गौतम अपनी आक्रामक बैटिंग और असरदार ऑफ-स्पिन के लिए जाने जाते हैं. वह भारत के लिए भी खेल चुके हैं.37 साल के इस भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, भारत के लिए खेला सिर्फ एक मैचकृष्णप्पा गौतम ने लिया संन्यास

नई दिल्ली. कर्नाटक के जाने-माने ऑलराउंडर और भारत के खेल चुके कृष्णप्पा गौतम ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही उनका 14 साल लंबा प्रोफेशनल करियर समाप्त हो गया. गौतम ने भारत, इंडिया ए, कर्नाटक और कई आईपीएल टीमों के लिए खेला. वह अपनी निडर और आक्रामक खेल शैली के लिए जाने जाते थे. बल्लेबाजी में लंबे शॉट्स लगाने और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी में वह हमेशा असरदार रहे. 37 साल के कृष्णप्पा गौतम क्रिकेट के बाद अब नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं.

डेब्यू मैच में किया था कमालकृष्णप्पा गौतम ने 17 नवंबर 2012 को उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया. अपने पहले ही मैच में गौतम ने सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार जैसे बड़े खिलाड़ियों को आउट कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. 2016-17 का रणजी सीजन उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा, जब उन्होंने सिर्फ 8 मैचों में 27 विकेट लिए. इसके बाद 2017-18 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने मैसूर में असम के खिलाफ अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक लगाया और एक सच्चे ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान मजबूत की. गौतम ने 2023 तक घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद उन्हें कर्नाटक टीम में जगह नहीं मिली. उन्होंने 59 फर्स्ट क्लास और 68 लिस्ट-A मैचों में कुल 320 से ज्यादा विकेट लिए. साथ ही निचले क्रम में अहम रन भी बनाए.

कृष्णप्पा गौतम ने किया संन्यास का ऐलान

भारत के लिए कितने मैच खेले?शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर उन्हें इंडिया ए टीम में भी मौका मिला, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड ए, वेस्टइंडीज ए, ऑस्ट्रेलिया ए और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलते हुए बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया. 2021 में गौतम पहले टीम इंडिया के नेट बॉलर बने और बाद में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए चुने गए. उन्होंने कोलंबो में एक टी20 मैच खेला, जिसमें एक विकेट लिया. हालांकि, इसके बाद उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर फिर मौका नहीं मिला.

ऐसा रहा आईपीएल करियरआईपीएल में भी गौतम काफी चर्चित खिलाड़ी रहे. उन्होंने मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला. 2017 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने 6.20 करोड़ में लिया और 2019 में रिटेन किया. 2020 में वह पंजाब किंग्स पहुंचे. आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उनके करियर की सबसे बड़ी बोली थी. नौ आईपीएल सीजन में उन्होंने करीब 35 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए.

कर्नाटक प्रीमियर लीग (KPL) में गौतम ने एक यादगार प्रदर्शन किया. 2019 में बेल्लारी टस्कर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 39 गेंदों में शतक लगाया और 56 गेंदों पर 134 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के शामिल थे. खास बात यह रही कि 106 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से बनाए. उसी मैच में उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया और 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 8 विकेट झटके. क्रिकेट से संन्यास के बाद अब यह स्टार दूसरी पारी शुरू करने को तैयार है.

About the AuthorShivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 22, 2025, 17:24 IST

homecricket

37 साल के इस भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, भारत के लिए खेला सिर्फ एक मैच

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj