Entertainment

‘भ्रम-कल्पना नहीं मान सकती’, शूटिंग से 1 रात पहले कृति शेट्टी को हुआ अजीब एहसास, सुनाई रूह कंपा देने वाली आपबीती

Last Updated:December 07, 2025, 21:51 IST

आप आत्मा के वजूद पर यकीन करें या न करें, लेकिन इस पर हिंदी सिनेमा में कई यादगार फिल्में बनी हैं. एक्ट्रेस कृति शेट्टी की फिल्म ‘वा वाथियार’ भी कुछ ऐसी है, जिसमें उन्होंने स्पिरिट रीडर का किरदार निभाया है. उन्होंने असल जिंदगी में भी आत्मा को देखने का दावा किया है. उन्होंने शूटिंग से एक रात पहले का किस्सा सुनाकर फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.'भ्रम-कल्पना नहीं मान सकती', कृति शेट्टी ने सुनाई रूह कंपा देने वाली आपबीतीकृति शेट्टी ने फिल्म ‘वा वाथियार’ में स्पिरिट रीडर का रोल निभाया है. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: आप आत्माओं की दुनिया में यकीन करते हों, लेकिन दुनिया में बहुत से लोग हैं, जो उन्हें देखने और महसूस करने का दावा करते हैं. यह दावे कितने सच हैं, कितने झूठ, हम नहीं जानते, लेकिन कृति शेट्टी ने असल जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही अनुभव करने का दावा किया है. एक्ट्रेस कृति शेट्टी अपनी अगली तमिल फिल्म ‘वा वाथियार’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनका किरदार एक स्पिरिट रीडर का है.

कृति शेट्टी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग से एक रात पहले उनके होटल के कमरे में उन्हें एक आत्मा दिखी थी. इस घटना ने उन्हें झकझोर दिया और उनके किरदार के प्रति विश्वास को भी मजबूत कर दिया. वे बोलीं, ‘मैं इस फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हूं, जो आत्माओं से बात करती है और भावनाओं और ऊर्जा को गहराई से महसूस करती है. सिनेमा में ऐसे किरदार कम ही दिखते हैं, खासकर भारतीय फिल्मों में, इसलिए यह मेरे लिए नया और रोमांचक अनुभव था. इस किरदार की तैयारी करते समय मुझे नहीं पता था कि असल जिंदगी में भी कुछ ऐसा हो सकता है.’

आत्माओं पर यकीन करती हैं एक्ट्रेसकृति ने बताया, ‘बचपन से ही मैं आत्माओं के अस्तित्व में विश्वास करती आई हूं. मैं तुलु समुदाय से हूं, जहां पूर्वजों की पूजा होती है और माना जाता है कि वे हमेशा हमारे आसपास होते हैं और हमारा मार्गदर्शन करते हैं. मैं आत्माओं की अवधारणा से परिचित हूं, लेकिन शूटिंग से पहले का अनुभव मेरे लिए बहुत विचलित करने वाला था.’

स्पिरिट रीडर बनी हैं कृति शेट्टीकृति शेट्टी ने आगे कहा, ‘शूटिंग के लिए हम एक होटल में रुके थे. उसी रात मुझे किसी आकृति का एहसास हुआ. पूरा चेहरा नहीं दिखा, लेकिन एक साफ छाया जैसी आकृति महसूस हुई. जैसे ही मैंने लाइट ऑन की, अचानक तेज आवाज हुई. उस समय मेरी मां भी साथ थीं. हम दोनों ने महसूस किया कि यह कोई सामान्य घटना नहीं थी. यह अनुभव इतना वास्तविक था कि इसे भ्रम या कल्पना नहीं माना जा सकता. फिल्म में स्पिरिट रीडर का किरदार निभाते समय मुझे लगता था कि शायद दर्शकों को ये बातें यकीन से परे लगेंगी. लेकिन जब यह घटना घटी, तो मुझे लगा जैसे कोई मुझे इस किरदार में पूरी तरह ढलने का संकेत दे रहा हो.’ फिल्म ‘वा वाथियार’ में कृति के साथ अभिनेता कार्थी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जो एक पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं.

About the AuthorAbhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

December 07, 2025, 21:51 IST

homeentertainment

‘भ्रम-कल्पना नहीं मान सकती’, कृति शेट्टी ने सुनाई रूह कंपा देने वाली आपबीती

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj