जालोर में लड्डूगोपाल पतंगों का क्रेज, बाजार गुलजार

Last Updated:December 15, 2025, 16:45 IST
जालोर में मकर संक्रांति का त्योहार इस साल और भी खास बन गया है, स्थानीय बाजारों में लड्डूगोपाल के लिए बनाई गई रंग-बिरंगी और भक्ति से सजी पतंगों की बढ़ती डिमांड ने लोगों के उत्साह को नई ऊँचाइयों पर पहुंचा दिया है. बच्चे, महिलाएँ और श्रद्धालु इन खास पतंगों को खरीदने के लिए उत्सुक हैं, जो न केवल उत्सव की रौनक बढ़ा रही हैं बल्कि आस्था और परंपरा का प्रतीक भी बन गई हैं.
ख़बरें फटाफट
जालोर. मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक माना जाता है। इस दिन दान, पूजा और उत्सव का विशेष महत्व होता है. जालोर में भी मकर संक्रांति को लेकर उत्साह चरम पर है और इसका असर साफ़ तौर पर स्थानीय बाज़ारों में देखने को मिल रहा है. मकर संक्रांति पर जालोर बाज़ार में लड्डूगोपाल की विशेष पतंगों का बढ़ता क्रेज़, मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आते ही जालोर के बाजारों में त्योहार की रौनक साफ़ तौर पर दिखाई देने लगी है.
ठंड के मौसम में मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर लोगों में खास उत्साह है, हर साल की तरह इस बार भी पतंगों की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है, लेकिन इस बार बाज़ार में एक अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है.
पतंगों में भी भक्ति
लड्डूगोपाल के लिए सज रही जालोर की दुकानों पर उपलब्ध इन विशेष पतंगों पर भगवान श्रीकृष्ण की छवि, मोरपंख, शंख-चक्र और अन्य शुभ प्रतीकों की सुंदर कलाकारी की गई है. रंग-बिरंगी डिज़ाइन और आकर्षक सजावट के कारण ये पतंगें बच्चों और महिलाओं को खास तौर पर पसंद आ रही हैं. कीमत भी ज्यादा नहीं होने के कारण हर वर्ग के लोग इन्हें खरीद पा रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार लड्डूगोपाल की पतंगों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है. मकर संक्रांति नज़दीक आने के साथ-साथ इनकी डिमांड और भी बढ़ रही है, जिसके चलते उन्हें रोज़ाना नया स्टॉक मंगवाना पड़ रहा है.
मकर संक्रांति पर जालोर में अनोखा ट्रेंड
लड्डूगोपाल की पतंगें बनीं श्रद्धा का प्रतीक, श्रद्धालुओं का कहना है कि मकर संक्रांति केवल पतंग उड़ाने का ही नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ा पर्व है. लड्डूगोपाल को पतंग अर्पित करना अब उनके लिए एक परंपरा बन चुका है, जिसे वे हर साल श्रद्धा के साथ निभाते हैं. मकर संक्रांति के मौके पर जालोर के बाज़ारों में आस्था और उत्सव का अनोखा संगम नजर आ रहा है, जहां लड्डूगोपाल के लिए बनी विशेष पतंगें इस पर्व को और भी खास बना रही हैं.
About the AuthorMonali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Location :
Jalor,Rajasthan
First Published :
December 15, 2025, 16:45 IST
homerajasthan
जालोर के बाजारों में लड्डूगोपाल की खास पतंगें छाई!



