Entertainment

गोरखपुर का लाल, इंजीनियरिंग छोड़ बना TV स्टार, अब बड़े पर्दे पर मचाएगा धमाल, बीवी के साथ लाता है सितारों की फौज

Last Updated:December 24, 2025, 13:59 IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से निकलकर इस शख्स ने अपने सपनों के लिए इंजीनियरिंग जैसी सुरक्षित राह को छोड़ दिया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया और मेहनत के दम पर टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. कई पॉपुलर शोज में दमदार अभिनय के बाद अब वह बड़े पर्दे पर एंट्री के लिए तैयार हैं. खास बात यह है कि इस नए सफर में उनकी जीवनसाथी भी उनका मजबूत सहारा हैं, जो अपने स्टार कनेक्शंस के जरिए इस प्रोजेक्ट को और बड़ा बना रही हैं.He grew up far from film sets. Born in Gorakhpur and raised in Delhi, he initially lived a life that had little to do with glamour. His early years were grounded and focused on education.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मा यह लड़का दिल्ली की गलियों में पला-बढ़ा. बचपन से पढ़ाई-लिखाई पर फोकस, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री ली, लेकिन दिल कहीं और था. ग्लैमर की चकाचौंध से दूर रहते हुए भी मॉडलिंग ने उसे टीवी की दुनिया की ओर खींच लिया. छोटे-छोटे रोल से शुरुआत की, फिर ऐसे किरदार निभाए जो घर-घर में मशहूर हो गए. सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, निजी जिंदगी में भी उसका सफर खास रहा. टीवी सेट पर मिली दोस्ती ने शादी का रूप लिया और फिर दोनों ने मिलकर प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की. आज यह जोड़ी नए-नए सितारों को मौका देती है. अब यह टीवी स्टार अपने करियर की सबसे बड़ी छलांग लगाने जा रहा है और बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है.

An engineering graduate in electronics and telecommunications from Rajiv Gandhi Institute of Technology, he followed a practical path first. Modelling came later, slowly pushing him toward the entertainment industry.

ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री के टॉप स्टार रवि दुबे हैं, जो अब बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं, जहां वे रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे. नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस दो-भाग वाली महाकाव्य फिल्म में रवि दुबे का यह डेब्यू उनके करियर का सबसे बड़ा लीप माना जा रहा है.

Television became his training ground. Early shows arrived steadily and taught him craft. He took on a few defining roles that changed everything and turned him into a familiar in Indian households.

फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि सनी देओल हनुमान बनेंगे, रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि दुबे को इस भूमिका के लिए 2-4 करोड़ रुपये प्रति भाग मिलेंगे. रवि ने खुद कहा है कि लक्ष्मण का किरदार निभाना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है, जो अभिनय से ज्यादा एक दिव्य विरासत की तरह लगता है. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है.

Add as Preferred Source on Google

The actor is none other than Ravie Dubey. His career took a decisive turn with popular shows that established him as a leading man and cemented his place in the TV industry.

रवि दुबे का जन्म 1983 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था, लेकिन वे दिल्ली में पले-बढ़े. ग्लैमर की दुनिया से दूर, उन्होंने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. शुरुआती जीवन मेंया शिक्षा पर फोकस था, लेकिन मॉडलिंग ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ओर धकेला.

Ravi began his career with the show Stree Teri Kahani in 2006. His follows up shows in the Indian television include shows like Doli Saja Ke and Yahan Ke Hum Sikandar before starring in Saas Bina Sasural.

2006 में उन्होंने टीवी शो ‘स्त्री तेरी कहानी’ से डेब्यू किया. उसके बाद ‘डोली सजा के’, ‘यहां के हम सिकंदर’ और ‘सास बिना ससुराल’ जैसे शोज में काम किया. लेकिन ‘जमाई राजा’ (2014-2018) ने उन्हें स्टारडम दिलाया, जहां उन्होंने सिद्धार्थ की भूमिका निभाई और टीवी के लीडिंग एक्टर्स में शुमार हो गए. एक्टिंग के अलावा, उन्होंने ‘इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार’, ‘द ड्रामा कंपनी’ और ‘सबसे स्मार्ट कौन’ जैसे शोज होस्ट किए.

Off screen, love found him on a television set. He met Sargun Mehta while working together, and what began as friendship soon turned into a relationship full of love, trust and mutual respect.

ऑफ-स्क्रीन, रवि की जिंदगी में प्यार टीवी सेट पर ही आया. 2009 में शो ’12/24 करोल बाग’ के दौरान वे सरगुन मेहता से मिले, जो दोस्ती से प्यार में बदल गई. 2013 में दोनों ने शादी की और साथ में मजबूत बंधन बनाया.

The two married in 2013 and grew stronger together, personally and professionally. In 2019, they co-founded Dreamiyata Entertainment, transitioning from actors to producers creating stories behind the camera.

 2019 में उन्होंने ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट की स्थापना की, जो अब टीवी और म्यूजिक कंटेंट प्रोड्यूस करती है. उनकी पहली प्रोडक्शन ‘उड़ारियां’ कलर्स टीवी पर हिट रही. हाल ही में उन्होंने ‘ड्रीमीयाटा ड्रामा’ लॉन्च किया, जो फैमिली एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है. इस पार्टनरशिप ने उन्हें प्रोड्यूसर के रूप में स्थापित किया.

Their partnership paid off. According to reports, Ravi Dubey and Sargun Mehta now command a combined net worth of around Rs 150 crore, with each reportedly charging nearly Rs 2 crore per project.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की कुल संयुक्त नेट वर्थ लगभग 150 करोड़ रुपये है और वे प्रति प्रोजेक्ट लगभग 2 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. उनके पास मुंबई और पंजाब में लग्जरी बंगले हैं, और कमाई एक्टिंग, प्रोडक्शन और बिजनेस से आती है.

Ramayana is being developed as a two-part cinematic spectacle. Ravi stars alongside Ranbir Kapoor, who plays Lord Ram, Sai Pallavi who plays Mata Sita, KGF fame Yash and others.

रवि का करियर ग्राउंडेड बैकग्राउंड से शुरू होकर अब बॉलीवुड के ग्रैंड स्केल तक पहुंच चुका है. फैंस उत्सुक हैं कि टीवी का यह स्टार बिग स्क्रीन पर कैसा जादू चलाएगा. रामायण जैसी फिल्म उनके लिए न केवल करियर बूस्ट है, बल्कि सांस्कृतिक महत्व का मौका भी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 24, 2025, 13:59 IST

homeentertainment

गोरखपुर का लाल, इंजीनियरिंग छोड़ बना TV स्टार, अब बड़े पर्दे पर मचाएगा धमाल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj