Rajasthan
करोड़ों की जमीन, अवैध शराब और गैंगवार! सीकर पुलिस का बड़ा एक्शन

Sikar Latest News: शेखावाटी अंचल में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. झुंझुनूं के नवलगढ़ में 12 दिसंबर को हुई गैंगवार, जिसमें हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों की मौत हुई थी, उसके बाद पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया. इस कार्रवाई में गैंगवार के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर श्रवण भादवासी के भादवासी गांव में स्थित चार दुकानों और उनके ऊपर बने आलीशान ऑफिस को बुलडोजर से तोड़ दिया गया. जांच में सामने आया कि इन दुकानों में अवैध शराब की ब्रांच संचालित हो रही थी, जिस पर आबकारी विभाग ने लाखों रुपये की शराब जब्त की.



