Late night waking habit risks। देर रात जागने की आदत से सेहत पर खतरा, मोटापा और डिप्रेशन बढ़ता है.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक जागना और फिर नींद पूरी करने के लिए सुबह या दोपहर तक सोते रहना बहुत से लोगों की आदत बन चुकी है. मोबाइल, ओटीटी, सोशल मीडिया और वर्क प्रेशर ने हमारी बॉडी क्लॉक को पूरी तरह बिगाड़ दिया है. लेकिन यह आदत जितनी आम लगती है, उतनी ही खतरनाक भी है. लंबे समय तक ऐसा करने से शरीर के अंदर कई गंभीर समस्याएं जन्म ले सकती हैं, जिनका असर धीरे-धीरे आपकी सेहत, दिमाग और इम्युनिटी पर पड़ता है.
सबसे बड़ा नुकसान बॉडी के सर्कैडियन रिदम को होता है. हमारा शरीर एक नेचुरल घड़ी के हिसाब से काम करता है, जिसमें रात को सोना और सुबह उठना शामिल है. देर रात जागने से यह सिस्टम गड़बड़ा जाता है. हार्मोन का संतुलन बिगड़ने लगता है, खासकर मेलाटोनिन और कोर्टिसोल हार्मोन प्रभावित होते हैं. इसका नतीजा यह होता है कि आपको थकान, चिड़चिड़ापन, फोकस की कमी और दिनभर सुस्ती महसूस होती है. धीरे-धीरे यह आदत क्रॉनिक फटीग में बदल सकती है.
मोटापा तेजी से बढ़ सकता हैदेर तक सोकर उठने वालों का मेटाबॉलिज्म भी कमजोर हो जाता है. सुबह देर से उठने पर ब्रेकफास्ट स्किप हो जाता है या अनहेल्दी खाने की आदत बन जाती है. इससे वजन बढ़ने लगता है और मोटापा तेजी से बढ़ सकता है. रिसर्च के मुताबिक अनियमित नींद लेने वालों में डायबिटीज टाइप 2, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा होता है. शरीर फैट स्टोर करने लगता है और कैलोरी बर्न करने की क्षमता कम हो जाती है.
डिप्रेशन और एंग्जायटीमानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका गहरा असर पड़ता है. देर रात जागने की आदत डिप्रेशन और एंग्जायटी को बढ़ा सकती है. नींद पूरी न होने से दिमाग को रेस्ट नहीं मिल पाता, जिससे नेगेटिव थॉट्स बढ़ते हैं और मूड स्विंग्स होने लगते हैं. याददाश्त कमजोर होती है और निर्णय लेने की क्षमता पर भी असर पड़ता है. लंबे समय तक ऐसा चलने पर इंसोम्निया जैसी स्लीप डिसऑर्डर की समस्या भी हो सकती है.
इम्यून सिस्टम कमजोर होना इम्यून सिस्टम भी इस आदत से कमजोर हो जाता है. जब शरीर को सही समय पर गहरी नींद नहीं मिलती, तो रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है. ऐसे लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं, सर्दी-खांसी से लेकर वायरल इंफेक्शन तक बार-बार हो सकते हैं. साथ ही त्वचा पर भी इसका असर दिखता है. डार्क सर्कल्स, पिंपल्स, ड्राई स्किन और समय से पहले एजिंग इसके आम संकेत हैं.
अपने लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करें ये चीजअगर आप इस नुकसान से बचना चाहते हैं, तो धीरे-धीरे अपनी स्लीप साइकल को सही करें. रोज एक तय समय पर सोने और उठने की आदत डालें. सोने से पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं. हल्का डिनर लें और दिन में थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें.



