Rajasthan

राजस्थान की ताजा खबरें: चौमूं विवाद और धौलपुर सर्दी

Rajasthan News Live: धौलपुर में बर्फीली ठंडी हवाओं के चलने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हैं. कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोगों की सुबह की दिनचर्या पर भी इसका गहरा असर पड़ा है. सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव जलाने और भारी ऊनी कपड़ों का सहारा ले रहे हैं.

चौमूं में मस्जिद के बाहर विवाद और पथरावजयपुर ग्रामीण के चौमूं स्थित बस स्टैंड पर मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. कल आपसी सहमति से पत्थर हटाए गए थे, लेकिन आज तड़के 3 बजे कुछ लोगों द्वारा उसी जगह रेलिंग लगाने का कार्य शुरू करने पर विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है.

अजमेर दरगाह में मुख्यमंत्री की चादरख्वाजा गरीब नवाज के 814वें सालाना उर्स के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से मखमली चादर पेश की जाएगी. अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती इस चादर को लेकर अजमेर पहुँचेंगे. दरगाह के बुलंद दरवाजे पर प्रदेश में अमन-चैन और भाईचारे का पैगाम पढ़ा जाएगा, जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

बीकानेर में कांग्रेस की जनजागरण रैलीबीकानेर में कल कांग्रेस द्वारा एक विशाल जनजागरण रैली का आयोजन किया जाएगा. मनरेगा के मुद्दों और ‘अरावली बचाओ’ अभियान को लेकर यह रैली कोटगेट से कलेक्ट्रेट तक निकाली जाएगी. इसमें शहर और देहात कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे.

भाजपा मुख्यालय पर वीर बाल दिवस आज भाजपा मुख्यालय पर ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. गुरु गोबिंद सिंह के दो छोटे साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में मनाए जाने वाले इस दिवस की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 में की थी. विशेष बात यह है कि आज अवकाश होने के बावजूद प्रदेश के स्कूल एक घंटे के लिए खोले गए हैं.

बीकानेर: खेत में मिला ‘पाकिस्तान’ लिखा संदिग्ध गुब्बारा

कोलायत के झझु गांव में एक खेत में संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया, जिस पर पाकिस्तान लिखा हुआ था. ग्रामीणों की सूचना पर कोलायत थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया. हालांकि, प्राथमिक जांच में गुब्बारे के साथ कोई भी संदिग्ध वस्तु या उपकरण नहीं मिला है, फिर भी सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं.

जयपुर ग्रामीण: भीषण सड़क हादसे में चालक की मौत

चाकसू में एनएच-52 बायपास पर हुकण गांव के पास केमिकल से भरे एक कैप्सूल टैंकर और बजरी से भरे ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और मोर्चरी में रखवाया.

बीकानेर: पुलिस और डिस्कॉम टीम पर ट्रैक्टर से हमले का प्रयास

नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर-रामसर रोड पर बिजली की लाइन बिछाने के दौरान हंगामा हो गया. आरोपी बाबूलाल ने काम का विरोध करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों, ठेकेदार के कर्मचारियों और पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया. स्थिति बिगड़ते देख नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने अपनी पिस्टल तानकर मोर्चा संभाला, जिसके बाद आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर आरोपी के खिलाफ राजकार्य में बाधा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.

टोंक: अवैध बजरी माफिया और पुलिस के बीच लुका-छिपी

टोंक में अवैध बजरी पर कार्रवाई के दौरान सदर पुलिस ने चार ट्रैक्टरों का पीछा किया. पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार से भाग रहे एक ट्रैक्टर की ट्राली बंमोर रोड पर पलट गई, जिससे सारी बजरी सड़क पर बिखर गई. इस दौरान अन्य तीन ट्रैक्टर चालक भी तेज रफ्तार में बजरी खाली कर भागने में सफल रहे. पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया है और फरार चालकों की तलाश जारी है.

मुख्यमंत्री और दिग्गज नेताओं की उपस्थितिमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी और हमीद मेवाती के साथ वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा किया गया. प्रदर्शनी देखने के बाद मुख्यमंत्री अब मुख्यालय के सभागार में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे.

साहिबजादों के बलिदान को नमनयह कार्यक्रम सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान और उनकी अटूट वीरता की स्मृति में आयोजित किया गया है. ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में हर साल 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने की ऐतिहासिक घोषणा की थी.

शिक्षा संस्थानों में विशेष आयोजनवीर बाल दिवस की महत्ता को देखते हुए, आज सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद प्रदेश के स्कूलों को एक घंटे के लिए विशेष रूप से खोला गया है. इस दौरान छात्र-छात्राओं को साहिबजादों के साहस और गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दी जा रही है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj