Lauren Bell RCB: 6 फिट हाइट… धारदार बॉलिंग, कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर जिस पर RCB ने दिल खोलकर लुटाया? फोटोज देख फिदा फैंस!

Last Updated:November 28, 2025, 15:29 IST
Lauren Bell RCB WPL Auction 2026: नई दिल्ली में 27 नवंबर को हुए वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर पानी की तरह पैसा बहाया. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अपनी अपनी टीम मजबूत की. RCB ने एक विदेशी क्रिकेटर को अपना हिस्सा बनाया, जिसके बाद से ही वह छाई हुई हैं. उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के चारों तरफ चर्चे हैं. आइए जानते हैं ये क्रिकेटर कौन है…
स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने कप्तान मंधाना समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. ऑक्शन में RCB ने कुल 12 खिलाड़ियों को खरीदा, जिससे 16 खिलाड़ियों की एक मजबूत टीम बनाई. इस टीम के साथ वह आगामी सीजन में ट्रॉफी डिफेंड करने उतरेगी. ऑक्शन में उन्होंने सबसे मोटी रकम लॉरेन बेल को दी, जो इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

लॉरेन बेल को खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर मुंबई इंडियंस से हुई. 30 लाख के बेस प्राइस पर लॉरेन बेल के लिए बोली की शुरुआत RCB ने ही की. मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी में पूरी दिलचस्पी दिखाते हुए बोली आगे बढ़ाई. लंबी बिडिंग के RCB ने 90 लाख रुपये में उन्हें टीम में शामिल कर लिया. RCB के लिए इस ऑक्शन की वह टॉप बाय रहीं. RCB में शामिल होने के बाद उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘बहुत खुश हूं. RCB की जर्सी में खेलने का इंतजार नहीं हो रहा.’

चलिए सस्पेंस न रखते हुए अब बता ही देते हैं लॉरेन बेल के बारे में. लॉरेन बेल इंग्लैंड की स्टार तेज गेंदबाज हैं. 6 फिट 2 इंच की इस बॉलर को धारदार गेंदबाजी के लिए जाना जाता है. अपने अब तक के करियर में वह 5 टेस्ट, 31 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं, जिसमें कुल 112 विकेट चटकाए हैं. मैदान पर बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने के अलावा 24 साल की लॉरेन खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में भी शुमार हैं.
Add as Preferred Source on Google

RCB में शामिल होने के बाद से ही लॉरेन बेल की खूबसूरती के सोशल मीडिया पर चर्चे हैं. उनकी अदाओं और ग्लैमरस लुक पर फैंस फिदा हैं. ऑक्शन में जैसे ही RCB ने उन्हें खरीदा वह तुरंत इंटरनेट क्रश बन गईं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो उन्हें, ‘WPL 2026 देखने की वजह’ बता दिया.

स्विंडन में जन्मीं लॉरेन 16 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में आने से पहले रीडिंग FC एकेडमी के लिए फुटबॉलर थीं. उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट के लिए प्रोत्साहित किया. लॉरेन ने 2022 में टेस्ट, ODI और T20I में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया और जल्द ही एक अहम पेसर बन गईं. उनकी नैचुरल स्विंग, बाउंस और पेस उन्हें महिला क्रिकेट में सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक बनाती है.

बात करें इस स्टार पेसर के WPL करियर की तो वह यूपी वॉरियर्स का हिस्सा जरूर रहीं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अब आगामी सीजन में वह डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए धूम मचाने के इरादे से भारत आएंगी.
First Published :
November 28, 2025, 15:29 IST
homesports
कौन है ये खूबसूरत क्रिकेटर… RCB ने दी 3 गुनी कीमत, ग्लैमरस लुक पर फिदा फैंस



