Health
औषधीय गुणों से भरपूर होता है पीपल, अस्थमा से लेकर डायबिटीज जैसी कई बीमारियों को करता है दूर

02

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन ) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि पीपल का पेड़ हमारी सेहत वह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है. इसके पत्ते, बीज, छाल और जड़ में बहुत बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं. इसमें प्रोटीन, फैट, कैल्शियम,आयरन और मैंग्नीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं. बस इसका सही से इस्तेमाल करने की जरूरत होती है.



