Rajasthan
स्वर्णनगरी का जादू! न्यू ईयर पर जैसलमेर बना ग्लोबल टूरिज्म हॉटस्पॉट

France to Delhi Tourists Jaisalmer: न्यू ईयर के मौके पर राजस्थान की स्वर्णनगरी जैसलमेर ग्लोबल टूरिज्म हॉटस्पॉट बनकर उभरी है. फ्रांस सहित कई विदेशी देशों और दिल्ली व अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे हैं. जैसलमेर किला, सम सैंड ड्यून्स, डेजर्ट सफारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पर्यटकों को खासा आकर्षित किया. होटलों और रिसॉर्ट्स में फुल बुकिंग देखने को मिली, जिससे स्थानीय पर्यटन और कारोबार को भी बड़ा बढ़ावा मिला.



