Entertainment

मैथिली ठाकुर ने बताई ‘छठ की महिमा’, तो काजल राघवानी कर उठीं तारीफ, समझाया ठेकुआ-कोसी का महत्व

X
title=

नए गाने में मैथिली ठाकुर ने बताई ‘छठ की महिमा’, तो काजल राघवानी कर उठीं तारीफ, समझाया ठेकुआ-कोसी का महत्व

 

arw img

नई दिल्ली: छठ पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बेहतरीन गीत रिलीज हो रहे हैं. इसी बीच मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर ने भक्ति गीत ‘छठ की महिमा’ रिलीज किया. भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने गुरुवार को वीडियो पोस्ट कर गीत की तारीफ की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने मैथिली के गायन की तारीफ की. साथ ही, गीत में मैथिली द्वारा वर्णित छठ मां की महिमा का भी वर्णन किया. उन्होंने कहा, ‘जब छठ की धुन कानों में पड़ती है, तो मन अपने आप गांव की ओर खिंचा चला जाता है. ऐसा लगता है छठ मां ने खेतों से दुलार भेजा है. दीपक की लौ गांव की याद दिलाती है. कोसी भरना जीवन दर्शन है. ठेकुआ और फल कहते हैं, जीवन में मिठास ही मायने रखती है.’ काजल राघवानी ने कोसी भरने के अहमियत समझाई. एक्ट्रेस ने बताया कि कोसी प्रकृति के सम्मान करने के लिए भरी जाती है. यह एक तरह का सामूहिकता का प्रतीक होता है. वहीं, ठेकुआ और फल कहते हैं कि जीवन में कड़वाहट नहीं, मिठास मायने रखती है. भले ही छठ व्रत में भरी जाने वाली कोसी अपने आप में जीवन दर्शन है, लेकिन दीपक और धूप हम सबके परिवार को महकाए रखते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos

नए गाने में मैथिली ठाकुर ने बताई ‘छठ की महिमा’, तो काजल राघवानी कर उठीं तारीफ, समझाया ठेकुआ-कोसी का महत्व

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj