Makar Sankranti Kite Rules Bharatpur | Chinese Manja Ban Rajasthan | Kite Flying Time Restriction

Last Updated:January 10, 2026, 15:17 IST
Bharatpur Chinese Manja Ban: भरतपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर चाइनीज मांझा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है ताकि दुर्घटनाओं और चोटों से बचा जा सके. जिला प्रशासन ने पतंगबाजी के लिए विशेष समय सीमा भी तय की है, जिन घंटों के दौरान पतंग उड़ाना प्रतिबंधित रहेगा. इन नियमों का उद्देश्य सुरक्षा बढ़ाना और सभी लोगों के लिए उत्सव को सुरक्षित बनाना है. जिला कलेक्टर के निर्देशों के अनुसार उल्लंघन पर जुर्माना या कार्रवाई हो सकती है.
भरतपुर: भरतपुर में मकर संक्रांति पर्व को शांतिपूर्ण सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने पतंगबाजी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं.जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने धातु निर्मित, सिंथेटिक एवं प्लास्टिक से बने चाइनीज मांझे के उपयोग और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. यह निर्णय लोक स्वास्थ्य, विद्युत सुरक्षा और पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक पतंगबाजी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी.
इन समयावधियों में पतंग उड़ाना कानूनन अपराध माना जाएगा प्रशासन का कहना है कि इन घंटों में दृश्यता कम होने और ट्रैफिक अधिक होने के कारण हादसों की आशंका बढ़ जाती है. जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि चाइनीज मांझा अत्यधिक धारदार होने के साथ-साथ विद्युत सुचालक भी होता है. इससे बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और आम नागरिकों के घायल होने की घटनाएं सामने आती रही हैं. कई मामलों में यह मांझा गले और हाथों पर गंभीर कट लगने का कारण बना है.
इसके अलावा पक्षियों के लिए यह मांझा जानलेवा साबित होता है. जिससे उनकी गर्दन और पंख कटने जैसी घटनाएं होती हैं. चाइनीज मांझे के कारण बिजली लाइनों में फंसने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने का भी खतरा बना रहता है. इससे न केवल बिजली विभाग को नुकसान होता है.बल्कि आमजन को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है. इन्हीं सभी खतरों को देखते हुए प्रशासन ने इस पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया है.
नियमों का सख्ती से पालन किया जा सकेजिला कलेक्टर कमर चौधरी ने लोकल 18 से बातचीत में स्पष्ट किया है कि चाइनीज मांझा पूरी तरह बैन है और इसके उपयोग के साथ-साथ बिक्री पर भी सख्त प्रतिबंध रहेगा यदि कोई व्यक्ति चाइनीज मांझा बेचते या उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे पारंपरिक सूती धागे का ही उपयोग करें. मकर संक्रांति पर्व को सुरक्षित जिम्मेदार और आनंदमय तरीके से मनाएं जिला प्रशासन पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा पूरे जिले में लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि नियमों का सख्ती से पालन किया जा सके.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
January 10, 2026, 15:17 IST
homerajasthan
भरतपुर में पतंगबाजी के सख्त नए नियम, चाइनीज मांझा बैन और उड़ान के तय समय



