सर्दियों में बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक तिल गुड़ रेवड़ी घर पर

Last Updated:December 14, 2025, 19:17 IST
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और स्वाद की मिठास का मज़ा लेने का सबसे अच्छा तरीका—घर पर बनी तिल-गुड़ रेवड़ी. आसान स्टेप्स में तैयार यह कुरकुरी और पौष्टिक मिठाई आपके बचपन की यादें भी ताजा कर देगी. इस रेसिपी में गुड़ के पाक की जांच करने के लिए एक कटोरी में थोड़ा ठंडा पानी लें और उसमें गुड़ के शीरे की एक बूंद डालें। अगर बूंद जम जाए और टूटे नहीं, तो शीरा तैयार है.
ख़बरें फटाफट
हैदराबाद. सर्दियों का मौसम आते ही हर कोई कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो शरीर को अंदर से गर्म रखे और स्वाद में भी लाजवाब हो. ऐसे में तिल और गुड़ से बनी रेवड़ी एक परफेक्ट विकल्प साबित होती है. यह न सिर्फ ऊर्जा देती है बल्कि बचपन की मीठी यादें भी ताजा कर देती है, बाजार में मिलने वाली रेवड़ी में अक्सर शुद्धता की चिंता रहती है, इसलिए घर पर बनी यह रेवड़ी एक सुरक्षित और पौष्टिक विकल्प है. इसकी कुरकुरी बनावट और देसी मिठास हर किसी को भाती है.
घर पर रेवड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में 200 ग्राम तिल, 250 ग्राम कुटा हुआ गुड़, 1 बड़ा चम्मच घी और 1 चुटकी बेकिंग सोडा शामिल है. बनाने की विधि बहुत सरल है. सबसे पहले तिल को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और फिर ठंडा होने के लिए अलग रख दें. उसी कड़ाही में घी गरम करें और उसमें कुटा हुआ गुड़ डालकर थोड़ा पानी मिलाएं, धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गुड़ को पूरी तरह पिघलाएं.
ऐसे करें गुड़ पाक की जांच
गुड़ के पाक की जांच करने के लिए एक कटोरी में थोड़ा ठंडा पानी लें और उसमें गुड़ के शीरे की एक बूंद डालें. अगर बूंद जम जाए और टूटे नहीं, तो शीरा तैयार है. इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें, अब इसमें भुना हुआ तिल डालें (थोड़ा सा तिल अलग रख लें) और तेजी से मिलाएं. तैयार मिश्रण को घी लगी प्लास्टिक शीट या चकले पर डालकर दबाएं और ऊपर से बचा हुआ तिल छिड़क दें.
मिश्रण को छोटे-छोटे टुकड़ों में आकार देकर रेवड़ी बनाएं और कुछ देर सेट होने दें, सेट होने के बाद यह कुरकुरी और स्वादिष्ट तिल-गुड़ की रेवड़ी तैयार है. इसे एयरटाइट डब्बे में स्टोर किया जा सकता है, इस सर्दी घर पर बनी रेवड़ी का आनंद लें और प्राकृतिक मिठास के साथ गर्माहट का मज़ा उठाएं.
About the AuthorMonali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Location :
Hyderabad,Telangana
First Published :
December 14, 2025, 19:17 IST
homelifestyle
सर्दियों में घर पर बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक तिल गुड़ रेवड़ी, ये है रेसिपी



