आग व टक्कर से जैसलमेर-बाड़मेर में कई मौतें

Last Updated:November 02, 2025, 23:27 IST
साल खत्म होते-होते राजस्थान में लगातार भयावह सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. हाल ही में जैसलमेर में स्लीपर बस में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. इसके कुछ ही दिनों बाद टोडी गांव के पास मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन से टकराकर आग की लपटों में जल गई, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हुई. बाड़मेर में स्कॉर्पियो-ट्रेलर टकराने के बाद आग लगने से चार दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जोधपुर के फलोदी में ट्रेलर और बस की जोरदार टक्कर में 18 लोगों की मौत हुई.
जोधपुर में ट्रेलर से टकराई बस, हादसे में 18 लोगों की मौत
जयपुर. साल खत्म होते होते राजस्थान को जैसे किसी की नजर लग गई हो. हर दिन एक न एक बड़े हादसे हो रहे हैं. हाल ही में जैसलमेर में हुए बस अग्निकांड ने सबका दिल दहला दिया था. जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक स्लीपर बस में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे. जानकारी के अनुसार, बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया गया. हालांकि बाद में इसमें आगे जैसे जैसे मामले की जांच होती गई तो हादसे के पीछे कई कारण और कमियां भी निकल कर आईं. बस में कुल 57 यात्री सवार थे. इसमें हादसे का एक बड़ा कारण कई खामियों के साथ बस को मॉडीफाई कराना भी सामने आया. मामले में बस मालिक, चालक और परिचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया.
टोल बचाने के चक्कर में हाईटेंशन लाइन से टकराई मजदूरों से भरी बस, आग लगने से तीन की मौतइसी के कुछ दिनों बाद में जयपुर से 60 किलोमीटर की दूरी पर टोडी गांव के पास ऐसा ही एक हादसा सामने आया. यहां मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और कुछ ही देर में आग का गोला बन गई. इस हादसे में बस में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई. बस में सवार 60 से 70 मजदूर यूपी के बरेली और पीलीभीत से ईंट भट्टे पर काम करने आए थे. कई मजदूरों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. आग इतनी तेज फैली कि देखते ही देखते पूरी बस कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई. जांच में सामने आया की बस का ड्राईवर 100 रूपए के टोल टेक्स और 10 किलोमीटर की दूरी बचाने के चक्कर में गांव के कच्चे रास्ते से बस को ले गया था. हाईटेंशन लाइन काफी नीचे होने के कारण बस के ऊपर रखी मोटरसाइकिल से टकरा गई और बस में करंट दौड़ गया. जिसके बाद देखते ही देखते पूरी बस में आग लग गई.
बाड़मेर में भीषण हादसे में स्कॉर्पियो-ट्रेलर टकराने के बाद आग में चार दोस्तों की जिंदा जलकर मौतबाड़मेर के सड़ा गांव में भी ऐसी ही एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर के रख दिया, जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगने से चार दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई. जबकी इस हादसे में चालक गंभीर रूप से झुलस गया था. जांच में सामने आया की देर रात स्कॉर्पियो की एक ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई थी. टक्कर होने के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई थी, जिसके बाद ट्रेलर ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई लेकिन स्कॉर्पियो सवार चारों दोस्त आग की लपटों में घिर गए. जिंदा जलने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई. ये सभी लोग सिणधरी से डाबड़ लौट रहे थे.
जोधपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई बस, 18 लोगों की मौतजोधपुर के फलोदी में रविवार शाम को एक और सड़क हादसे ने कई जिंदगियां खत्म कर दीं. यहां एक ट्रेलर और बस की टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, जोधपुर के सूरसागर से बीकानेर के कोलायत दर्शन कर लौट रहे लोगों की बस सड़क पर खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. हादसे में 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 02, 2025, 23:20 IST
homerajasthan
राजस्थान में नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला….फिर रुकी कई सांसें



