Rajasthan

रेगिस्तान में खिल रहा गेंदा और रजनीगंधा, हर सीजन लाखों की कमाई – हिंदी

X
Barmer

Video: रेगिस्तान में खिल रहा गेंदा और रजनीगंधा, हर सीजन लाखों की कमाई

 

arw img

Flower Farming in Barmer: जहां सुनहरी रेत का साम्राज्य है, वहां फूलों की खुशबू फैलना किसी चमत्कार से कम नहीं। सरहदी बाड़मेर के मिठड़ी गांव में किसान उम्मेदाराम प्रजापत ने रेगिस्तान की धरती पर पहली बार फूलों की खेती कर दिखाया है. उनके खेतों में गेंदा, गुलदाउदी और रजनीगंधा खिलते हैं, जो स्थानीय ही नहीं बल्कि जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर और गुजरात की मंडियों तक सप्लाई किए जाते हैं. उनका यह नवाचार पारंपरिक रेगिस्तानी खेती की धारणा को तोड़ता है. उम्मेदाराम के खेत न केवल खूबसूरती बिखेरते हैं, बल्कि हर सीजन 2 से 4 लाख रुपये की कमाई भी देते हैं. त्योहारों और शादी के सीजन में यह कमाई और बढ़ जाती है. यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत और नवाचार से रेगिस्तानी मिट्टी भी सोने की तरह उपजाऊ बन सकती है, बस सही दिशा और तकनीक की जरूरत होती है.

homevideos

Video: रेगिस्तान में खिल रहा गेंदा और रजनीगंधा, हर सीजन लाखों की कमाई

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj