TTP के लिए राजस्थान में ‘स्लीपर सेल’ तैयार कर चुका था मौलवी ओसामा उमर, ATS की पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

Last Updated:November 17, 2025, 17:38 IST
Jaipur News : राजस्थान के सांचौर से पकड़ा गया मौलवी ओसामा उमर राजस्थान में आंतकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के लिए स्लीपर सैल बनाना शुरू कर चुका था. उसे आगे की ट्रेनिंग के लिए दुबई के रास्ते अफगानिस्तान जाना था. लेकिन उससे पहले ही वह पकड़ा गया. एटीएस ने उससे पूछताछ की तो चौंकाने वाले कई खुलासे हुए हैं.
ख़बरें फटाफट
मौलवी ओसामा उमर को राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर से पकड़ा गया था.
जयपुर. राजस्थान एटीएस की ओर से गिरफ्तार किया गया मौलवी ओसामा उमर आंतकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के साथ ट्रेनिंग के लिए आठ नवंबर को दुबई के रास्ते अफगानिस्तान जाने वाला था. लेकिन उससे दो दिन पहले ही 6 नवंबर को वह राजस्थान एटीएस के हत्थे चढ़ गया। इससे ओसामा का प्लान फेल हो गया. ओसामा को अफगानिस्तान में टीटीपी के बेस कैप में जिहाद की ट्रेनिंग लेनी थी. ट्रेनिंग के बाद ओसामा को भारत में टीटीपी के लिए स्लीपर सेल तैयार करनी थी. राजस्थान में वह कुछ हद तक इस काम को अंजाम दे भी चुका था.
ओसामा आंतकी संगठन तस्कर-ए-तोयबा के आंतकी सैफुल्लाह से प्रभावित था. वह सैफुल्लाह के कट्टरता के वीडियो देखा करता था. सैफउल्लाह मई में मारा गया था. उसकी मौत के बाद ओसामा लश्कर-ए-तोयबा में कमांडर जैसे पदों पर बैठे सैफुल्लाह के रिश्तेदारों के साथ संपर्क में था. ओसामा लोगों का ब्रेनवाश करने के लिए उनकी बात फोन पर वायस मैसेज से सैफुल्लाह के आंतकी रिश्तेदारों से करवाता था.
पिता मदरसे में शिक्षक हैओसामा का परिवार धार्मिक गतविधियों से जुड़ा है. उसके पिता मदरसे में शिक्षक है. ओसामा के फोन से एफएसएल ने तीन लाख फोटो का डाटा बरामद किया है. उसमें कई चौंकाने वाली तस्वीरें और वीडियो हैं. ये सभी उसने मोबाइल में हिडन स्पेस में छिपा रखी थी. एटीएएस ने जब उसका मोाबाइल बरमद किया तब ये सीक्रेट डाटा डिलीटेड दिखा रहा था. लेकिन एफएसएल ने जांच की तो हिडन फाइल के रूप में मिल गया. अब इन हिडन फाइल से ही ओसामा के टेरर नेटवर्क की तलाश की जा रही है.
चार लोगों को कट्टरपंथी बना चुका थाओसामा टीटीपी के लिए राजस्थान में कुछ हद तक स्लीपर सेल तैयार कर चुका था. इनमें से चार लोगों को कट्टरपंथी बना चुका था. हालांकि राजस्थान एटीएस इन चारों को इस धारा के विपरीत (नॉर्मल) करने का काम कर रही है. ओसामा के मोबाइल की एफएसएल ने जांच की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए. ओसामा ने करौली से अलीमा यानी धार्मिक शिक्षा हासिल की थी. उसके बाद देवबंद से धार्मिक शिक्षा में उच्च शिक्षा की डिग्री ली. फिर महाराष्ट्र से अरबी भाषा में कोर्स किया. उसके बाद अजमेर धौलपुर करौली जोधपुर और सांचौर में इमाम के रूप में काम किया. 2023 में ओसामा सोशल मिडिया के जरिए कट्टरवाद की जद में आया. वो टीटीपी के एक आंतकी के वीडियो देखने लगा और फिर उसके संपर्क में आ गया.
डेटा की जांच कर जुटाई जा रही है जानकारियांउसके बाद वह टीटीपी से जुड़ गया. वह मुस्लिम युवाओं को टीटीपी के जिहाद से जुड़े विडियो शेयर करने लगा. ओसामा लश्कर-ए-तौयबा और तहरीक-ए-तालिबान के आंतकियों के संपर्क में था. अब एटीएस डेटा की जांच कर उसके आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है टीटीपी का भारत में प्लान क्या था? लश्कर-ए-तौयबा के आंतकी ओसामा से क्या करवाना चाहते थे. ओसामा को चार नवंबर को सांचौर से पकड़ा गया था. फिर 6 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. उसके बाद से सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था. पूछताछ में कई अहम जानकारी और सुराग एटीएस के हाथ लगे हैं.
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 17, 2025, 17:38 IST
homerajasthan
TTP के लिए राजस्थान में ‘स्लीपर सेल’ तैयार कर चुका था मौलवी ओसामा उमर



