बाड़मेर में मावठ और शीतलहर का कहर

Last Updated:January 02, 2026, 10:34 IST
बाड़मेर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई मावठ और घने कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है. तापमान में 6 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक पहुँच गया है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से यातायात प्रभावित है, लेकिन यह बारिश रबी की फसलों के लिए संजीवनी मानी जा रही है.
ख़बरें फटाफट
बाड़मेर: सरहदी बाड़मेर जिले में मौसम के बदले मिजाज ने थार नगरी को पूरी तरह शीतलहर की गिरफ्त में ला दिया है. बीते 48 घंटों के दौरान हुई मावठ की बारिश ने ठंड के प्रकोप को कई गुना बढ़ा दिया है. पूरे रेगिस्तानी क्षेत्र में घना कोहरा छाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सर्द हवाओं और कम दृश्यता के कारण थार के बाशिंदों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है.
बाड़मेर जिले में लगातार बदलते मौसम के कारण तापमान में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मावठ और घने कोहरे के संयुक्त प्रभाव के कारण महज एक दिन के भीतर तापमान में 6 डिग्री की गिरावट देखी गई है. कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों पर दृश्यता (Visibility) घटकर मात्र 20 से 30 मीटर रह गई है. इसके चलते वाहनों की रफ्तार थम गई है और चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है.
पश्चिमी विक्षोभ का असर और मौसम विभाग की चेतावनीमौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस अचानक आए बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का सक्रिय होना है. उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के बाद आ रही सर्द हवाओं ने राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनाया है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले 48 से 72 घंटों तक बाड़मेर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा बना रहेगा. न्यूनतम तापमान में अभी 2 से 4 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी.
फसलों के लिए संजीवनी बनी मावठभले ही ठंड ने आमजन की मुश्किलें बढ़ाई हों, लेकिन कृषि क्षेत्र के लिए यह मावठ किसी वरदान से कम नहीं है. कृषि अधिकारी डॉ. उत्तमचंद के अनुसार यह बारिश जीरा, ईसबगोल और रबी की अन्य फसलों के लिए ‘अमृत’ के समान है. वर्तमान में फसलों को करीब 40-50 दिन हो चुके हैं और इस समय मिली नमी उनकी ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद है. शीतलहर और ओस की बूंदें रबी की पैदावार को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Barmer,Barmer,Rajasthan
First Published :
January 02, 2026, 10:34 IST
homerajasthan
मावठ से कांपा थार: बाड़मेर में घना कोहरा और शीतलहर, तापमान 6 डिग्री की गिरा



