Entertainment

रश्मिका मंदाना के नए अवतार का मायसा ट्रेलर 24 दिसंबर को रिलीज

Last Updated:December 22, 2025, 10:14 IST

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मायसा’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ये साउथ को मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है. ‘मायसा’ में रश्मिका अनेदेखे अवतार में नजर आने वाली हैं. फिल्म का ट्रेलर 24 दिसंबर 2025 को रिलीज होगा. आज इसका पहला पोस्टर जारी हुआ है. पोस्टर में रश्मिका एक हाथ में बंदूर और दूसरे में हथकड़ी पहने दिख रही हैं. उनके दमदार लुक ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है.

ख़बरें फटाफट

एक हाथ में बंदूक, दूसरे में हथकड़ी, 'मायसा' में रश्मिका का दिखेगा धांसू अंदाजरश्मिका मंदाना की फिल्म का जारी हुआ पोस्टर.

नई दिल्ली. रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘मायसा’ को लेकर फैंस का उत्साह दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. प्रतिभाशाली और खूबसूरत रश्मिका इस बार एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं. फिल्म का टीजर और हाल ही में रिलीज हुआ पोस्टर पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुके हैं, वहीं अब मेकर्स ने एक बड़ा ऐलान कर फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. मायसा के ट्रेलर में रश्मिका मंदाना का अनदेखा अंदाज नजर आने वाला है. वो कभी न देखे गए धांसू अवतार में नजर आएंगीं.

मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ‘मायसा’ की पहली झलक 24 दिसंबर 2025 को रिलीज की जाएगी. इस मौके पर सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का एक ज़ोरदार और इंटेंस पोस्टर शेयर किया गया है, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर ली. पोस्टर के साथ लिखा गया कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है— ‘जख़्मों से ताकत तक, दर्द से आजादी तक. दुनिया #RememberTheName याद रखेगी.’ इसके साथ ही यह भी बताया गया कि ‘मायसा’ की पहली झलक 24.12.25 को सामने आएगी और दर्शकों को रश्मिका को एक ऐसे अंदाज़ में देखने का मौका मिलेगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.

24 दिसंबर को जारी होगी ‘मायसा’ की पहली झलक

मेकर्स ने यह भी इशारा दिया है कि फैंस के लिए जल्द ही फिल्म से जुड़ी एक और खास झलक रिलीज की जाएगी, जिससे दर्शकों का इंतज़ार और भी रोमांचक हो गया है. यही वजह है कि ‘मायसा’ को इस साल की मच अवेटेड और रोमांचक फिल्मों में गिना जा रहा है.

रश्मिका मंदाना ने शेयर किया पोस्ट

‘मायसा’ का पहला पोस्टर

अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी और रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में तैयार ‘मायसा’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है. इसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां संघर्ष, दर्द और आज़ादी की लड़ाई को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. फिल्म में दमदार विज़ुअल्स, मजबूत कहानी और रश्मिका मंदाना का यादगार अभिनय देखने को मिलेगा.

About the AuthorPranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 22, 2025, 10:14 IST

homeentertainment

एक हाथ में बंदूक, दूसरे में हथकड़ी, ‘मायसा’ में रश्मिका का दिखेगा धांसू अंदाज

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj