Meena Bazaar Charminar | Artificial Jewellery Market Hyderabad | Cheap Jewellery Hyderabad | Payal Earrings 50 Rupees | Hyderabad Local Market | Street Shopping Charminar | Meena Bazaar Jewellery

Last Updated:December 16, 2025, 10:20 IST
Hyderabad Meena Bazaar Charminar: हैदराबाद के चारमीनार के पास स्थित मीना बाजार आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए मशहूर है. यहां पायल, बालियां और नेकलेस जैसे ट्रेंडी आभूषण सिर्फ 50 रुपये से शुरू हो जाते हैं. किफायती दाम और बेहतरीन डिज़ाइन इसे महिलाओं की पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन बनाते हैं.
हैदराबाद: हैदराबाद अपने ऐतिहासिक स्थलों और लजीज व्यंजनों के साथ-साथ एक ऐसे बाज़ार के लिए भी जाना जाता है जहां कम दामों में बेहतरीन क्वालिटी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिलती है. हम बात कर रहे हैं चारमीनार के बिल्कुल निकट स्थित मीना बाज़ार की, जो महिलाओं और बच्चों के लिए सस्ते, सुंदर और टिकाऊ आभूषणों का एक प्रमुख केंद्र है.
मीना बाज़ार की सबसे बड़ी खासियत यहाँ मिलने वाले झुमके हैं. यह बाजार खासतौर पर बेहद खूबसूरत और किफायती झुमकों के लिए मशहूर है. यह जानकर आपको हैरानी होगी कि यहाँ आपको कान की बालियाँ या सुंदर पायल भी मात्र 20 से 50 रुपए की शुरुआती कीमतों में आसानी से मिल सकती हैं. यह रेंज उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो हर पोशाक के साथ अलग ज्वेलरी पहनना पसंद करते हैं. यहाँ की कीमत और क्वालिटी का तालमेल इसे हैदराबाद के ज्वेलरी प्रेमियों के लिए एक आवश्यक विजिट बना देता है.
आर्टिफिशियल ज्वेलरी का गढ़मीना बाजार केवल झुमकों तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसे पूरे हैदराबाद में आर्टिफिशियल आभूषणों का गढ़ माना जाता है. लोकल दुकानदारों के अनुसार चारमीनार के आसपास का यह इलाका ग्राहकों को हर प्रकार की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जैसे- मंगलसूत्र, हार सेट, चूड़ियाँ, ब्रेसलेट और टीका-मांग पट्टी बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध कराता है. यहां मिलने वाली ज्वेलरी की फिनिशिंग और डिज़ाइन अक्सर इतनी आकर्षक होती है कि वे पहली नज़र में असली का भ्रम पैदा कर सकती हैं.
ज्वेलरी के साथ अन्य खरीदारी का केंद्रयह बाज़ार सिर्फ आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए ही नहीं बल्कि जूते-चप्पल और कपड़ों की खरीदारी के लिए भी काफी मशहूर है. यहां की भीड़ और रौनक को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह हैदराबाद के स्थानीय लोगों के बीच कितना लोकप्रिय है. खासतौर पर शादी के सीज़न के दौरान यहां खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ती है क्योंकि यह जगह शादी-विवाह से संबंधित सभी फैंसी एक्सेसरीज को बजट में खरीदने का मौका देती है.
मीना बाजार तक कैसे पहुंचे?मीना बाज़ार चारमीनार के एकदम पास स्थित है और यह सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है, जिससे दिन भर खरीदारी का पर्याप्त समय मिल जाता है. आप यहाँ पहुँचने के लिए शहर की बस सेवा, ऑटो रिक्शा या निजी टैक्सी का उपयोग कर सकते हैं. यह इलाका अत्यधिक भीड़-भाड़ वाला होता है इसलिए अक्सर यही सलाह दी जाती है कि अगर संभव हो तो दोपहिया वाहन का उपयोग करें
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Hyderabad,Telangana
First Published :
December 16, 2025, 10:20 IST
homeandhra-pradesh
₹50 में पायल-बालियां! चारमीनार के पास मीना बाजार बना शॉपिंग का स्वर्ग



