Rajasthan

उदयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए सिटी पैलेस में नया आकर्षण, ‘प्रेमार्पण’ प्रदर्शनी में दिखेगी तीन सदियों की मेवाड़ कला

Last Updated:December 16, 2025, 16:23 IST

Udaipur News Hindi : उदयपुर के सिटी पैलेस में शुरू हुई मेवाड़ चित्रकला प्रदर्शनी ‘प्रेमार्पण’ पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बन गई है. तीन सदियों की कला यात्रा को समेटे इस प्रदर्शनी में प्रेम, विरह और आस्था के भावों को दुर्लभ चित्रों के जरिए जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है. यह कला, इतिहास और संस्कृति का अनूठा संगम है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर : उदयपुर शहर घूमने आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को अब सिटी पैलेस में एक और खास आकर्षण देखने को मिलेगा. सिटी पैलेस संग्रहालय के जनाना महल में मेवाड़ चित्रकला प्रदर्शनी ‘प्रेमार्पण’ की शुरुआत हो गई है, जिसमें तीन सदियों की कला यात्रा को बेहद खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया गया है. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं इलाहाबाद संग्रहालय सोसायटी की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल और पूर्व राज परिवार के सदस्य व महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन (एमएमसीएफ) के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया. यह प्रदर्शनी अगले वर्ष 15 जून तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी.

प्रदर्शनी में कुल 84 दुर्लभ चित्र प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें प्रेम, समर्पण, विश्वास, आत्मीयता और विरह जैसे भावों को बारीकी से उकेरा गया है. राधा-कृष्ण के शुद्ध और आध्यात्मिक प्रेम से लेकर ढोला-मारू की विरह भरी प्रेम कहानी तक, हर चित्र अपने आप में एक कथा कहती नजर आती है. इन चित्रों के माध्यम से न केवल मेवाड़ की चित्रकला शैली को समझ सकते हैं, बल्कि उस दौर की सामाजिक और सांस्कृतिक भावनाओं से भी जुड़ाव महसूस कर सकते हैं.

‘प्रेमार्पण’ में मेवाड़ शैली के दुर्लभ चित्रों की भव्य झलकइस प्रदर्शनी में इलाहाबाद संग्रहालय, प्रयागराज से 48 और सिटी पैलेस संग्रहालय की ओर से मेवाड़ शैली के 36 चित्र शामिल किए गए हैं. ये चित्र 18वीं से लेकर 20वीं शताब्दी के कलाकारों द्वारा बनाए गए हैं. खास बात यह है कि यह प्रदर्शनी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इलाहाबाद संग्रहालय और एमएमसीएफ द्वारा संचालित सिटी पैलेस संग्रहालय के पहले साझा सहयोग के तहत आयोजित की गई है.

रसिकप्रिया से सूरसागर तक, चित्रों में सजी मेवाड़ कलाप्रदर्शनी में रसिकप्रिया, बिहारी सतसई, गीत गोविंद और सूरसागर जैसे प्रसिद्ध ग्रंथों के पृष्ठों पर आधारित चित्र भी शामिल हैं. कागज, कैनवास और लकड़ी के पैनलों पर बने इन चित्रों को प्रदर्शित करने से पहले सिटी पैलेस संग्रहालय की संरक्षण टीम ने प्रयोगशाला में विशेष मेहनत की है, ताकि इन्हें बेहतर रूप में दर्शकों के सामने रखा जा सके. प्रदर्शनी के एक हिस्से में संरक्षण प्रक्रिया और उससे जुड़ी जानकारियां भी प्रदर्शित की गई हैं, जिससे आगंतुकों को इन दुर्लभ कलाकृतियों को सुरक्षित रखने की तकनीकों के बारे में जानकारी मिल सके.

मेवाड़ की कला परंपरा का जीवंत दस्तावेज बनी ‘प्रेमार्पण’ प्रदर्शनीराज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि ये चित्र केवल कलाकृतियां नहीं हैं, बल्कि उस समय के महाराणाओं और कलाकारों की भावनाओं का जीवंत दस्तावेज हैं. उन्होंने बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत पर भी चिंता जताई और पेरेंट्स को इस दिशा में सजग रहने की सलाह दी. वहीं डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि ‘प्रेमार्पण’ प्रदर्शनी मेवाड़ की समृद्ध कला परंपरा को एक मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त प्रयास है, जो उदयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

December 16, 2025, 16:23 IST

homerajasthan

उदयपुर सिटी पैलेस में प्रेमार्पण प्रदर्शनी में मेवाड़ चित्रकला की झलक

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj