Sports

MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस की वापसी, आरसीबी को दिया दूसरा झटका, ग्रेस हैरिस भी आउट

नई दिल्ली.  मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में आमने सामने हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई दो बार खिताब जीत चुकी है जबकि स्मृति मंधाना की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर साल 2024 में ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं जो शानदार प्रदर्शन कर जीत अपने नाम करना चाहती हैं. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में यह मुकाबला खेला जा रहा है.

आरसीबी को दूसरा झटका, हैरिस भी आउटधमाकेदार शुरुआत के बाद आरसीबी को एक के बाद एक दो झटके लगे हैं. इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने वापसी कर ली है. मंधाना के आउट होने के बाद मुंबई को ग्रेस हैरिस का बड़ा विकेट मिला है. हैरिस को नैट साइवर ब्रंट ने अपना शिकार बनाया. हैरिस 12 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुईं. उन्होंने एक छक्का और चार चौके लगाए. इस विकेट तक आरसीबी का स्कोर 47/2 है.

आरसीबी का पहला विकेट गिरा, मंधाना आउटस्मृति मंधाना के रूप में आरसीबी ने अपना पहला विकेट खो दिया है. पारी का चौथा ओवर लेकर आईं शबनम इस्माइल ने पांचवीं गेंद पर मंधाना को पूनम खेमनर के हाथों कैच आउट करा दिया. मंधाना 13 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं. उनकी पारी में चार चौके शामिल रहे. इस विकेट तक आरसीबी का स्कोर 40/1 है. ग्रेस हैरिस 21 रन पर नाबाद हैं.

आरसीबी की बैटिंग शुरू, सामने 155 रन का लक्ष्यआरसीबी का रनचेज शुरू हो चुका है. स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ओपनिंग कर रहीं हैं. हैरिस ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर पारी की शुरुआत की. मुंबई को पहले विकेट की तलाश है.

मुंबई ने 6 विकेट पर 154 रन बनाए, बैंगलोर के सामने 155 रन का लक्ष्यमुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा है.पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 6 विकेट पर 154 रन बनाए. सजीवन संजना ने 25 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली वहीं निकोला कैरी ने 29 गेंदों पर 40 रन बनाए. कमलिनी ने 32 रन का योगदान दिया. डी क्लर्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.

मुंबई के 4 विकेट गिरे, कप्तान भी लौटीं पवेलियन, स्कोर 74/4मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर का विकेट भी सस्ते में गंवा दिया. हरमनप्रीत को क्लर्क की गेंद पर रिचा घोष ने कैच आउट किया. मुंबई की कप्तान 17 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुईं. मुंबई ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं. संजना और कैरी क्रीज पर हैं.

मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, अमेलिया के बाद ब्रंट भी लौटीं पवेलियनमुंबई इंडियंस को झटके पर झटका लगा है. अमेलिया केर के बाद नेट शीवर ब्रंट भी पवेलियन लौट गई हैं. ब्रंट को डी क्लर्क की गेंद पर विकेटकीपर ऋचा घोष ने स्टंप आउट किया. मुंबई ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर और जी कमलिनी क्रीज पर मौजूद हैं.

मुंबई का 5 ओवर में स्कोर 21/1मुंबई इंडियंस ने शुरुआती 5 ओवर में अमेलिया केर का विकेट गंवाकर 21 रन बना लिए हैं. ओपनर अमेलिया केर को 4 रन के निजी स्कोर पर बेल ने अरुंधती रेड्डी के हाथों कैच कराया. जी कमिलिनी का साथ देने नेट शीवर ब्रंट आई हैं. आरसीबी को दूसरे विकेट की तलाश है जबकि मुंबई को एक बड़ी साझेदारी की दरकार है.

यो यो हनी सिंह ने अपने सुपरहिट सॉन्ग ब्लू आई गाने पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. रैपर हनी सिंह ने जैकलीन फर्नांडिस के बाद अपनी परफॉर्में दी. उन्होंने इस दौरान अपने कई गाने गाए. उन्होंने मूछों को थोड़ा राउंड घूमा के गाने पर भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj