मिड-डे मील 2000 करोड़ घोटाला

Last Updated:January 08, 2026, 10:56 IST
Jaipur ACB Mid Day Meal Scam CONFED FIR: राजस्थान एसीबी ने मिड-डे मील योजना में 2000 करोड़ के घोटाले का खुलासा किया है. कोविड-19 के दौरान कॉनफैड के जरिए बाँटे गए राशन पैकेटों में भारी भ्रष्टाचार पाया गया है. नियमों में बदलाव कर चहेती फर्मों को टेंडर देने और घटिया सामग्री सप्लाई करने के आरोप में कॉनफैड और केंद्रीय भंडार के अधिकारियों सहित 21 लोगों पर केस दर्ज किया गया है.
ख़बरें फटाफट
ACB का बड़ा धमाका
Jaipur: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राजस्थान की चर्चित मिड-डे मील योजना में एक बहुत बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा किया है. यह मामला उस समय का है जब कोविड-19 महामारी के दौरान स्कूल बंद थे और सरकार ने कॉनफैड (CONFED) के जरिए छात्रों को घर-घर दाल, तेल, मसाले और अन्य खाद्य सामग्री के पैकेट बाँटने की योजना शुरू की थी. एसीबी की जांच में सामने आया है कि इस योजना के नाम पर 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला किया गया है.
एसीबी के अनुसार, मिड-डे मील और कॉनफैड के अधिकारियों ने निजी फर्मों के साथ मिलकर एक गहरा षड्यंत्र रचा था. आरोप है कि पात्र और योग्य फर्मों को टेंडर प्रक्रिया से बाहर करने के लिए जानबूझकर नियमों में बदलाव किए गए. मानकों (FSSAI एवं एगमार्क) की अनदेखी कर घटिया सामग्री की सप्लाई की गई, जबकि कागजों में इसे उच्च स्तरीय बताते हुए स्कूलों में ‘डोर-स्टेप डिलीवरी’ का दावा किया गया था. एसीबी ने इस पूरे नेक्सस को तोड़ते हुए अधिकारियों और निजी फर्मों की मिलीभगत के पुख्ता सबूत जुटाए हैं.
21 आरोपियों पर केस दर्ज, कॉनफैड के अधिकारी
नामजद इस मामले में एसीबी ने कुल 21 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है. इसमें कॉनफैड के सहायक लेखाधिकारी सांवतराम, प्रबंधक लोकेश कुमार बापना, प्रबंधक राजेंद्र सिंह शेखावत, और प्रतिभा सैनी सहित कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं. साथ ही ‘केन्द्रीय भण्डार’ के रीजनल मैनेजर शैलेश सक्सैना और डिप्टी मैनेजर बी.सी. जोशी को भी आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा मैसर्स तिरूपति सप्लायर्स और मैसर्स जागृत एंटरप्राइजेज जैसी निजी फर्मों के प्रोपराइटरों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.
इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला:
कॉनफैड अधिकारी: सांवतराम (सहायक लेखाधिकारी), राजेन्द्र (प्रबंधक), लोकेश कुमार बापना (प्रबंधक), प्रतिभा सैनी (सहायक प्रबंधक), योगेन्द्र शर्मा (प्रबंधक), राजेन्द्र सिंह शेखावत (प्रबंधक), रामधन बैरवा और दिनेश कुमार शर्मा.
केन्द्रीय भण्डार अधिकारी: शैलेश सक्सैना (रीजनल मैनेजर), बी.सी. जोशी (डिप्टी मैनेजर), चंदन सिंह (सहायक मैनेजर).
निजी व्यक्ति व फर्में: कंवलजीत सिंह राणावत, मधुर यादव, त्रिभुवन यादव, सतीश मुलचंद व्यास, दीपक व्यास, रितेश यादव और मैसर्स तिरूपति सप्लायर्स, मैसर्स जागृत एंटरप्राइजेज, मैसर्स एमटी एंटरप्राइजेज व मैसर्स साई ट्रेडिंग के संचालक.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
January 08, 2026, 10:56 IST
homerajasthan
ACB का बड़ा खुलासा: मिड-डे मील में 2000 करोड़ का घोटाला, 21 अधिकारियों और….



