Moeen Ali chose PSL over IPL: इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोइन अली ने आईपीएल की जगह पीएसएल में खेलना चुना है

Last Updated:December 01, 2025, 21:18 IST
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए इसी महीने ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. ऑक्शन से पहले आईपीएल की सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन की प्रक्रिया को पूरी की. इस दौरान सभी टीम ने अपने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया. ऐसे में अब कुछ खिलाड़ी जिन्हें ऑक्शन में बिकने की उम्मीद नहीं है, उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग की तरफ रुख कर लिया है.
केकेआर का रिलीज खिलाड़ी अब खेलेगा PSL
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में केकेआर के स्क्वाड में रहे मोइन अली ने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने की घोषणा की है. ऐसे में साफ है कि मोइन आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे. आईपीएल के आगामी सीजन से पहले केकेआर की टीम ने मोइन अली को रिलीज कर दिया था. इस तरह मोइन फाफ डुप्लेसिस के बाद पीएसएल में खेलने का फैसला करने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस ने आईपीएल 2026 को छोड़ने का फैसला किया है.
About the AuthorJitendra Kumar
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
December 01, 2025, 21:18 IST
homecricket
आईपीएल टीम ने दिखाई औकात तो पीएसएल की तरफ भागा ये विदेशी खिलाड़ी



