Sports

टेस्ट के 5 बल्लेबाज… जिन्होंने एक ओवर में बनाए सबसे ज्यादा रन, वर्ल्ड रिकॉर्ड का टूटना मुश्किल

होमखेलक्रिकेट

टेस्ट के 5 बल्लेबाज… जिन्होंने एक ओवर में बनाए सबसे ज्यादा रन

Last Updated:August 07, 2026, 19:50 IST

Most runs off one over in Test: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ही ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज है. इससे पहले ब्रायन लारा, जॉर्ज बेली और केशव महाराज ने तहलका मचाया था, वहीं शाहिद अफरीदी ने भी हरभजन सिंह के ओवर में ढेरों रन कूटे थे. टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.Amazon Prime DayTop Deals Insideटेस्ट के 5 बल्लेबाज... जिन्होंने एक ओवर में बनाए सबसे ज्यादा रनZoomदुनिया के पांच बल्लेबाजों ने जिन्होंने टेस्ट के एक ओवर में बनाए सबसे ज्यादा रन.

नई दिल्ली. बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर साल 2022 का वह मंजर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया, जब हाथों में बल्ला थामे भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह क्रीज पर खड़े थे और सामने थे इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड. अमूमन टेस्ट क्रिकेट को धैर्य और संजीदगी का खेल माना जाता है, लेकिन उस एक ओवर में क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप ने टी-20 जैसी सनसनी देख ली. बुमराह ने ब्रॉड की गेंदों को मैदान के हर कोने में भेजते हुए कुल 35 रन बटोरे, जिसमें चौके, छक्के, नो-बॉल और वाइड के रन शामिल थे. हालांकि बल्लेबाज के खाते में 29 रन ही दर्ज हुए, लेकिन ओवर के लिहाज से यह टेस्ट इतिहास का सबसे खर्चीला और रिकॉर्ड तोड़ ओवर बन गया.

इस ऐतिहासिक कारनामे से पहले यह रिकॉर्ड कई सालों तक वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) के नाम दर्ज था. साल 2003-04 में जोहान्सबर्ग के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए लारा ने स्पिनर रॉबिन पीटरसन के धागे खोल दिए थे. लारा ने उस ओवर में लगातार 4, 6, 6, 4, 4, 4 जड़ते हुए कुल 28 रन बनाए थे. लारा की इस आक्रामक बल्लेबाजी ने यह साबित कर दिया था कि जब उनका बल्ला चलता है, तो दुनिया का कोई भी गेंदबाज बेबस नजर आ सकता है.

बेली और महाराज का धमाकालारा के इस 28 रनों के रिकॉर्ड की बराबरी बाद में दो और बल्लेबाजों ने अलग-अलग मौकों पर की. साल 2013-14 की एशेज सीरीज के दौरान पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली ने इतिहास दोहराया. बेली ने इंग्लैंड के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक जेम्स एंडरसन को अपना शिकार बनाया और उनके एक ओवर में 4, 6, 2, 4, 6, 6 जमाकर 28 रन कूट डाले. इसके बाद 2019-20 में पोर्ट एलिजाबेथ के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने इंग्लैंड के पार्ट-टाइम स्पिनर जो रूट की गेंदों पर तहलका मचाया. महाराज ने रूट के एक ओवर में लगातार बाउंड्रीज और बाई के रन की मदद से कुल 28 रन जोड़कर लारा और बेली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

शाहिद अफरीदी का लाहौर में तूफानटेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में भारी-भरकम रन बनाने की इस सूची में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का नाम शामिल न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता था. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ‘लाला’ यानी अफरीदी ने साल 2005-06 में लाहौर के मैदान पर भारत के खिलाफ ऐसा ही एक कारनामा अंजाम दिया था. भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के सामने अफरीदी ने पहली चार गेंदों पर लगातार चार गगनचुंबी छक्के जड़े, इसके बाद दो रन और फिर एक रन लेकर ओवर में कुल 27 रन बटोर लिए. उस समय अफरीदी का यह तूफान देखकर मैदान में मौजूद हर दर्शक दंग रह गया था.

टेस्ट क्रिकेट में आक्रामकता का नया दौरइन सभी मुकाबलों ने यह साफ कर दिया कि भले ही टेस्ट क्रिकेट को सत्र-दर-सत्र रणनीति बनाकर खेलने का खेल माना जाता हो, लेकिन जब बल्लेबाजों का मूड बदलता है, तो वे एक ही ओवर में पूरे मैच का पासा पलटने का मद्दा रखते हैं. बुमराह, लारा, बेली, महाराज और अफरीदी जैसे खिलाड़ियो ने अलग-अलग दौर और मैदानों पर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इस खेल के पन्नों में ऐसा रोमांच भरा है, जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 07, 2026, 19:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj