Morpankhi plant benefits | air purifying plants | oxygen giving plants | home gardening tips | winter indoor plants | stress relief plants

Last Updated:October 29, 2025, 08:11 IST
Morpankhi Paudhe Ke Fayde : मोरपंखी पौधा सिर्फ खूबसूरती नहीं बढ़ाता, बल्कि घर की हवा को शुद्ध और मन को शांत भी करता है. यह पौधा दिनभर ऑक्सीजन देता है और नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है. सर्दियों में घर या बालकनी में इसे लगाना सेहत और पॉजिटिव एनर्जी दोनों के लिए फायदेमंद है.
आज के समय में जब प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और हर कोई अपने घर का वातावरण शुद्ध रखना चाहता है, ऐसे में अगर आप भी अपने घर की हवा को ताज़ा और ऊर्जा से भरपूर बनाना चाहते हैं तो मोरपंखी यानी थूजा पौधा आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. इस पौधे की सबसे खास बात यह है कि यह दिनभर ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे घर का वातावरण साफ और सुकूनभरा बना रहता है.

मोरपंखी पौधा अपनी सुंदर हरी पत्तियों और हल्की खुशबू के कारण घर की शोभा भी बढ़ाता है. इसे अक्सर लोग मुख्य द्वार, बालकनी या गार्डन के कोने में लगाते हैं. इसकी पत्तियों से निकलने वाली हल्की सुगंध हवा को शुद्ध करने का काम करती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का माहौल बनाती है. वास्तुशास्त्र के अनुसार भी यह पौधा घर में सुख-शांति और सौभाग्य लाता है.

इस पौधे की देखभाल भी बेहद आसान है.इसे ज़्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और यह कम धूप में भी अच्छी तरह बढ़ता है. हफ्ते में दो से तीन बार पानी देना और हल्की धूप में रखना पर्याप्त होता है. इसके अलावा मोरपंखी पौधा मच्छरों और कीड़ों को भी दूर रखता है, जिससे घर का माहौल स्वास्थ्य के लिए अनुकूल बना रहता है.

पर्यावरण के नजरिए से देखें तो थूजा पौधा हवा में मौजूद जहरीले तत्वों जैसे कार्बन डाइऑक्साइड, फॉर्मल्डिहाइड और बेंजीन को सोखने की क्षमता रखता है.यही कारण है कि इसे नेचुरल एयर प्यूरीफायर भी कहा जाता है. शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह पौधा किसी वरदान से कम नहीं है.

बागवानी के शौकीनों के लिए यह पौधा आकर्षण का केंद्र होता है क्योंकि इसका आकार मोर के पंखों जैसा दिखाई देता है. यही वजह है कि इसे “मोरपंखी” कहा जाता है. अगर आप इसे नियमित रूप से ट्रिम करते हैं, तो यह बेहद सुंदर शेप में आ जाता है और आपके गार्डन या घर की बाउंड्री को सजाने का बेहतरीन तरीका बन सकता है.

अगर आप अपने घर को सुंदर, स्वच्छ और सकारात्मक बनाना चाहते हैं तो मोरपंखी पौधा ज़रूर लगाइए. यह न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि आपके घर में खुशहाली और शांति का माहौल भी बनाए रखता है.
First Published :
October 29, 2025, 08:11 IST
homeagriculture
घर बनेगा ऑक्सीजन हब…बालकनी में लगाएं ये पौधा, नेगेटिव एनर्जी होगी छूमंतर



