Mount Abu weather update | Mount Abu freezing temperature | Mount Abu winter tourism | Mount Abu cold wave | Rajasthan hill station winter | Mount Abu tourists cold | Mount Abu temperature zero

Last Updated:January 03, 2026, 13:11 IST
Mount Abu Winter Tourism: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लगातार दूसरे दिन तापमान जमावबिंदु के आसपास दर्ज किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है. सुबह और रात के समय सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं और ठंडे मौसम, कोहरे व खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे हैं. प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचाव की सलाह दी है.
सिरोही : राजस्थान के प्रसिद्ध हिल स्टेशन और प्रदेश का शिमला माने जाने वाले माउंट आबू शहर में नए साल की साथ ही सर्दी बढ़ना शुरू हो गई है. यहां लगातार दूसरे दिन पारा जमावबिंदु पर देखने को मिला है. न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला. अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी गुरुशिखर, अचलगढ, कुम्हारवाडा समेत कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी देखी गई. बाहर खुले में रखे वाहनों पर सुबह बर्फ की चादर दिखाई दी. वहीं पोलो ग्राउंड समेत पार्क में भी घास पर बर्फ का नजारा देखने को मिला. पर्यटक इस नजारे को देखकर उन्हें राजस्थान में भी शिमला और कश्मीर जैसा अनुभव हुआ.
अरावली की वादियों में कोहरे को वजह से कम विजिबिलिटी से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है. दो दिन से यहां सर्द हवाओं की वजह से पर्यटक और स्थानीय लोग दिन भर ऊनी कपड़ों और जैकेट्स पहने नजर आ रहे है. वहीं कई जगहों पर लोग अलाव तापकर सर्दी से बचाव की कोशिश करते दिखाई दिए.
पर्यटकों की जुबानीगुजरात के अहमदाबाद से घूमने आए पर्यटक सलमान खान ने बताया कि वह खास माउंट आबू की सर्दी और यहां के बर्फ के नजर दिखने के लिए माउंट आबू घूमने आए थे. आज भी पारा 0 डिग्री तक हो गया था. धूप खिलने के बाद भी यहां बर्फ जमीं हुई थी. ये नजारा देखकर काफी खुशी हुई. एमपी से घूमने आए पर्यटक अंकित ने बताया कि माउंट आबू में सर्दियों में बर्फ जमने के बारे में सिर्फ सुना था. आज यहां आकर खुद अनुभव कर रहे है. सच में माउंट आबू राजस्थान का शिमला है.
नक्की लेक में कोहरे के बीच बोटिंग का आनंदहिल स्टेशन की प्रसिद्ध नक्की लेक में भी सुबह बर्फ और कोहरे का नजारा देखने को मिला. पर्यटकों ने कोहरे के बीच बोटिंग का लुत्फ उठाया. इसके अलावा सनसेट पॉइंट, हनीमून पॉइंट, गुरुशिखर, शूटिंग पॉइंट जैसे व्यू प्वाइंट से पर्यटक अरावली की वादियों में कोहरे का नजारा देखने का आनंद ले रहे है. शहर में सर्दी की शॉपिंग के लिए फेमस तिब्बती मार्केट में भी पर्यटकों की खासी भीड़भाड़ है. यहां सैलानी ऊनी कपड़ों के साथ जैकेट्स, मफलर आदि की ज्यादा खरीदारी कर रहे है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Sirohi,Rajasthan
First Published :
January 03, 2026, 13:11 IST
homelifestyle
शिमला बना माउंट आबू! पारा जमावबिंदु पर, कड़ाके की ठंड का उठा रहे पर्यटक लुत्फ



