उदयपुर में संगीत का तूफान! ‘अमित कुमार लाइव’ में गूंजे किशोर दा के हिट गाने, झूम उठा पूरा शहर

Last Updated:November 15, 2025, 15:25 IST
Amit Kumar Live Concert: उदयपुर में हुए ‘अमित कुमार लाइव इन कंसर्ट’ में किशोर दा के evergreen गानों ने माहौल को संगीतमय बना दिया. अमित कुमार की आवाज़ और ऊर्जा से दर्शक झूम उठे. कंसर्ट में किशोर दा के कई सुपरहिट गाने पेश किए गए, जिन पर पूरे सभागार ने तालियों और शोरगुल के साथ उत्साह दिखाया. यह रात संगीत प्रेमियों के लिए बेहद यादगार रही.
उदयपुर: झीलों की नगरी में बुधवार की शाम संगीत से सराबोर रही। भारतीय लोककला मंडल में जब किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार और पोती मुक्तिका गांगुली ने मंच संभाला तो दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत करने लगे.“ये शाम मस्तानी…” और “रात नशीली मस्त समां है…” जैसे सदाबहार गीतों ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया.
‘अमित कुमार लाइव इन कंसर्ट’ का आयोजन इंदिरा एंटरप्राइजेज, कश्ती फाउंडेशन और यूएसएम (अल्टीमेट सोल ऑफ म्यूजिक) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इस कार्यक्रम में दर्शकदीर्घा खचाखच भरी रही. अमित कुमार ने अपने पिता किशोर दा को समर्पित गीतों से माहौल को भावनाओं और संगीत के रंग में रंग दिया.उन्होंने “बचना ऐ हसीनों…”, “कोरा कागज था ये मन मेरा…”, “कह दूं तुम्हें या चुप रहूं…” और “नीले नीले अंबर पे…” जैसे गीत सुनाकर सभी को पुरानी यादों में ले गए.मुक्तिका गांगुली ने नई पीढ़ी के रंग जोड़े. उन्होंने “दम मारो दम मिट जाए गम…” और “क्रेजी किया रे…” जैसे गानों से युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया.
उनकी जोशभरी आवाज़ ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी.कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया गया. गौरव मेड़तवाल, कोमल बारहठ, कुणाल मेहता, कपिल पालीवाल, चित्रसेन, दिव्यांश शर्मा, कार्तिक सोमपुरा, भावेश वैरागी, युवराज सिंह, संदीप नागदा, अंकित चौहान और कनिष्का वर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं.
कई कलाकार उदयपुर आ चुकेयूएसएम ग्रुप की ओर से उर्वशी सिंघवी, लता भंडारी, रेनू बांठिया, दिनेश गलुंडिया और अन्य कलाकारों ने सामूहिक गायन और वादन से कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी.कश्ती फाउंडेशन की फाउंडर श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि कला के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है. संगीत, संवेदना और समाज का संगम बनी यह शाम दर्शकों के लिए यादगार रही. उदयपुर कश्ती फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष यह खास कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें देश के ख्यातिमान कलाकार अपनी परफॉर्मेंस देते है, इससे पहले भी कई कलाकार उदयपुर आ चुके है.
Jagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
November 15, 2025, 15:25 IST
homerajasthan
किशोर दा का जादू फिर लौटा! अमित कुमार के लाइव कंसर्ट ने उदयपुर में मचा दी धूम



